{"_id":"5db3358c8ebc3e93d100b0ea","slug":"children-showed-strength-in-sports-competition-kannauj-news-knp5220513106","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दम
विज्ञापन
गुगरापुर। करीमपुर के देव दरबार धन्ना सिंह विद्यालय के मैदान में ब्लाक स्तरीय खेल प्रतियोगिता हुई। शुभारंभ बीईओ राजेश कुमार ने किया।
प्राथमिक स्तर के बालकों की 50 मीटर की दौड़ में नौरंगपुर के प्रियांशु प्रथम व चांदापुर के उपदेश द्वितीय स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ में चांदापुर के उपदेश प्रथम व ईशापुर पट्टी के आशीष दूसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर की दौड़ में फराहरन के प्रवीण ने बाजी मारी। नौरंगपुर के प्रियांशु दूसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर में फराहरन विद्यालय के प्रवीण अव्वल रहे। वहीं चांदापुर के उपदेश दूसरे स्थान पर रहे। पूर्व माध्यमिक स्तर पर 50 मीटर की बालिका दौड़ में रामधनी प्रथम तथा फराहरन विद्यालय की प्रियंका द्वितीय रहीं। 100 मीटर दौड़ में नौरंगपुर की रामधनी ने प्रथम और फराहरन की प्रियंका ने दूसरा स्थान पाया। 200 मीटर और 400 मीटर की दौड़ में रामधनी नौरंगपुर ने कब्जा बनाए रखा।
प्राथमिक स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय फराहरन प्रथम व कुसुमखोर द्वितीय रहा। बालिकाओं की कबड्डी में प्रथम स्थान पर नौरंगपुर व दूसरे स्थान पर मखाईपुर रहा। उच्च प्राथमिक स्तर पर बालकों की कबड्डी में मोहनपुर रतनपुर प्रथम और फराहरन दूसरे स्थान पर रहा। बालिकाओं में फराहरन प्रथम व मोहनपुर रतनपुर दूसरे स्थान पर रहा। टेबल टेनिस में गोसाई दासपुर के बालक और बालिकाओं ने प्रथम स्थान पाया। वहीं, वॉलीबाल में कुसुमखोर के छात्र और छात्राएं अव्वल रहीं। बैडमिंटन में उच्च प्राथमिक विद्यालय सराय प्रथम रहा। उच्च प्राथमिक स्तर की ऊंची कूद में फराहरन विद्यालय के मंटू प्रथम, सौसरापुर के गुफरान द्वितीय रहे। बालिकाओं में मोहनपुर रतनपुर की दीपाली प्रथम और सेंगरमऊ की रागिनी द्वितीय रहीं। लंबी कूद में फराहरन के मंटू प्रथम व सौसरापुर के मो. रजा दूसरे स्थान पर रहे। बालिकाओं की कूद में मोहनपुर-रतनपुर की दीपाली प्रथम व फराहरन की सपना दूसरे स्थान पर रहीं। विजयी छात्रों को निर्णायक कमेटी ने पुरस्कृत किया। इस दौरान रवि मोहन त्रिपाठी, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष आशीष मिश्रा, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष आलोक चतुर्वेदी, आशीष शुक्ला, अशोक कुमार सक्सेना, संदीप राजपूत, सत्यनारायण पाल मौजूद रहे।