{"_id":"5a18cc4015d95c0c0f70bba4fbd4d86f","slug":"children-in-conflict-lasted-pills-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के विवाद में चली गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों के विवाद में चली गोलियां
ब्यूरो/ अमर उजाला, कन्नौज
Updated Thu, 05 Mar 2015 08:59 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव नौगाई में बच्चों के मामूली
विज्ञापन
विवाद को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों में जमकर पथराव
और फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई। मारपीट में लगभग एक दर्जन लोग घायल हो
गए। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के
खिलाफ तहरीर दी है।
ग्राम नौगाई में गुरुवार की दोपहर बच्चों के मामूली विवाद ने नया रूप ले लिया। दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक हैपी उर्फ अंशू को पकड़कर पीट दिया। जानकारी होने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। गालीगलौज के साथ लाठी-डंडे और जमकर पथराव शुरू हो गया।
इससे भगदड़ मच गई। इस बीच एक पक्ष ने अवैध असलहों से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग होते ही गांव में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। मारपीट की घटना में एक पक्ष से राधादेवी, सोनम, अवधेश कुमार, आशुतोष, रामदास, रमेशचंद्र, पंकज, स्वदेश, हैपी उर्फ अंशू और राधेश्याम घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष से अनूप कुमार, कमलेश देवी और मुन्नी देवी, सोनू, राहुल, अक्षय घायल हो गए।
मारपीट की घटना के बाद दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने को तहरीर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को डाक्टरी परीक्षण के लिए नगर की सीएचसी भेजा। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस तैनात कर दी गई है।
उधर, ग्रामीणों में चर्चा है कि एक पक्ष ने गांव के एक मकान की बिक्री करवाई थी। इस बात से दूसरा पक्ष नाराज चल रहा था। इसी बीच बच्चों के विवाद ने मामले को तूल दे दिया, जिससे त्यौहार से एक दिन पूर्व दोनों पक्षों के बीच बवाल हो गया। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति है।