फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Chief representative beaten, revolver and money snatched, supporters surrounded the police station

Kannauj News: प्रधान प्रतिनिधि को पीटा, रिवाल्वर व रुपये छीने, समर्थकों ने थाना घेरा

Thu, 23 Oct 2025 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Chief representative beaten, revolver and money snatched, supporters surrounded the police station
विशुनगढ़ (कन्नौज)। आतिशबाजी लाइसेंस की मियाद खत्म होने के बाद भी दुकान सजाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। थाने से शिकायत कर लौटते समय प्रधान प्रतिनिधि को कुछ लोगों ने घेरकर पीट दिया। साथ ही रिवाल्वर व नकदी छीन ली। प्रधान प्रतिनिधि समर्थकों ने थाने का घेराव किया। पुलिस ने लाठियां फटकार को भीड़ को हटाया। पुलिस ने प्रधान प्रतिनिधि समेत दोनों पक्षों से 13 लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन




दीपावली पर आतिशबाजी बिक्री के लिए अस्थायी लाइसेंस जारी किए गए थे। लाइसेंस की मियाद खत्म होने के बाद दूसरे दिन भी लोगों ने रामलीला मैदान में आतिशबाजी की दुकान सजा रखी थी। दुकानें हटाने को लेकर बाथम व चक समाज के लोगों के बीच विवाद शुरू हो गया। बाथम समाज के समर्थन में प्रधान राजेश्वरी देवी के प्रतिनिधि ग्राम रैपुरा निवासी अखिलेश राजपूत इसकी शिकायत लेकर थाने पहुंचे थे। लौटते समय थाने से कुछ दूरी पर पेट्रोल पंप के पास चक समाज के लोगों ने बाइक रोककर पीट दिया। विवाद के दौरान जेब में पड़े 10 हजार रुपये व रिवाल्वर छीन ली। उधर प्रधान प्रतिनिधि के साथ मारपीट की जानकारी होते ही नुनार मोहल्ला से उनके समर्थक मौके पर पहुंच गए और चक समाज के युवकों की पिटाई कर दी। विवाद की सूचना पर एएसपी अजय कुमार, सीओ सुरेश मलिक, छिबरामऊ कोतवाल विष्णुकांत तिवारी समेत सकरावा, सौरिख व गुरसहायगंज थाना पुलिस विशुनगढ़ थाने पहुंच गई। थाने से कुछ दूरी पर हो रहे झगड़े की जानकारी होने पर पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और लाठियां फटकार कर भीड़ को खदेड़ा। साथ ही प्रधान प्रतिनिधि समेत 13 लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पुलिस ने मौके से करीब 19 बाइकें भी जब्त कर ली। एएसपी ने बताया कि प्रधान प्रतिनिधि के खिलाफ अलग-अलग रिपोर्ट दर्ज की गई हैं।
विज्ञापन


इनसेट



प्रधान प्रतिनिधि के खिलाफ पुलिस ने दर्ज कराई रिपोर्ट



एसआई हृदयराज ने बताया कि थाने करीब 100 मीटर दूरी पर प्रधान प्रतिनिधि अखिलेश के समर्थक व दूसरे पक्ष से दिलीप चक के समर्थकों के बीच विवाद की सूचना पर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दूसरे पक्ष ने अखिलेश व उनकी लाइसेंसी रिवाल्वर पुलिस को सौंपी। प्रधान प्रतिनिधि व घायल दिलीप को हिरासत में लेकर थाने ले आए। उसके बाद प्रधान प्रतिनिधि के करीब 150 समर्थकों ने अखिलेश को छुड़ाने का दबाव बनाते हुए थाने का घेराव कर लिया। शांति भंग की आशंका के तहत राजेंद्र, राहुल, रितेश, रामप्रकाश, कमलेश, रवि कुमार, धनीराम, धर्मेंद्र, रोहित व अखिलेश को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष राधेश्याम ने बताया कि प्रधान प्रतिनिधि समेत 150 समर्थकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इनसेट

युवक की तहरीर पर भी प्रधान प्रतिनिधि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विशुनगढ़ निवासी नीलू खटिक ने बताया कि वह दिलीप खटिक के साथ 21 अक्तूबर की शाम करीब चार बजे आतिशबाजी खरीदने गया था। तभी वहां मौजूद शिवकुमार राजपूत, उनके भाई प्रधान प्रतिनिधि अखिलेश राजपूत, सुमित गुप्ता, हरि गोविंद गुप्ता, दीपू बाथम, राजीव राजपूत, प्रमोद राजपूत आदि उनके साथ गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर इन लोगाें ने तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। इसकी शिकायत कर थाने से लौटते समय इन लोगों ने रास्ते में घेर लिया। लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला कर दिया। अखिलेश ने उसके रिवाल्वर की बट से सिर पर हमला कर दिया। विवाद के दौरान रिवाल्वर जमीन पर गिर गई, जिसे विशाल ने उठाकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। थानाध्यक्ष राधेश्याम ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।



इनसेट

प्रधान प्रतिनिधि के आरोप : न ही दर्ज की रिपोर्ट, न ही कराया मेडिकल

प्रधान प्रतिनिधि अखिलेश राजपूत का आरोप है कि आतिशबाजी बाजार में हुए विवाद की मौखिक शिकायत कर लौटते समय खटिक समाज के लोगों ने उन्हें घेर लिया। मारपीट के दौरान बाइक से गिरने के कारण उनके हाथ में फ्रैक्चर हो गया। साथ ही इन लोगों ने उनकी रिवाल्वर व जेब में पड़े 10 हजार रुपये भी छीन लिए। इसकी तहरीर पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की और मेडिकल कराने की बजाय थाने में बिठाए रखा। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रधान प्रतिनिधि को मेडिकल के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इनसेट



प्रतिनिधि के समर्थन में भीड़ ने किया पथराव



विवाद में प्रधान प्रतिनिधि के घायल होने के बाद हिरासत में लिए जाने की जानकारी होने पर प्रधान राजेश्वरी देवी के साथ 100 से अधिक महिला समर्थकों के साथ थाने पहुंच गई। प्रधान प्रतिनिधि को मेडिकल के लिए भेजने के साथ ही रिपोर्ट दर्ज करने की मांग करते हुए धरना पर बैठ गई। भीड़ देख पुलिस ने लाठियां पटक कर भीड़ को खदेड़ने को प्रयास किया। इस पर भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। बाद में पुलिस लाठियां भांजते हुए भीड़ को खदेड़ा।




इनसेट

पथराव के दौरान छिबरामऊ कोतवाल को लगी ईंट

प्रधान प्रतिनिधि को हिरासत में लिए जाने से उनके समर्थक भड़क गए। थाने पहुंची भीड़ को पुलिस ने खदेड़ दिया। उसके बाद भी किला गेट के पास प्रधान प्रतिनिधि के समर्थन में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटने की जानकारी होने पर सीओ सुरेश मलिक, छिबरामऊ कोतवाल विष्णुकांत तिवारी व थानाध्यक्ष राधेश्याम ने मौके पर पहुंचकर लाठियां फटकारते हुए भीड़ को खदेड़ना शुरू किया। इस पर भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। इसी बीच एक ईंट का टुकड़ा आकर छिबरामऊ कोतवाल के सीने पर आकर लगा। हालांकि, कोतवाल ने इस बात को सिरे से नकारते हुए बताया कि उनके ईंट तो लगी है, लेकिन किसी तरह की चोट नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed