फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   chhibaraamoo aur kannauj se sapa pratyaashee ka parcha nirast

छिबरामऊ और कन्नौज से सपा प्रत्याशी का पर्चा निरस्त

Fri, 28 Aug 2020 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
chhibaraamoo aur kannauj se sapa pratyaashee ka parcha nirast
कन्नौज। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक के प्रतिनिधि पद के चुनाव से पहले सपा को बड़ा झटका लगा। कन्नौज और छिबरामऊ में सपा प्रत्याशियों के पर्चे निरस्त हो गए। गुरसहायगंज में सिर्फ भाजपा प्रत्याशी ने ही नामांकन किया था। इससे अब तिर्वा, छिबरामऊ और गुरसहायगंज में भाजपा प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। अब सिर्फ तिर्वा में पांच प्रत्याशियों के बीच एक सितंबर को मुकाबला होगा।
विज्ञापन

बुधवार को हंगामे के बीच जिले में उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक में प्रतिनिधि पद के लिए नामांकन हुए थे। कन्नौज शाखा ग्वाल मैदान में भाजपा की ओर से सुमन त्रिवेदी और सपा की ओर से अनिल यादव ने नामांकन किया था। वहीं छिबरामऊ में भाजपा से रामेंद्र कुमार और सपा से बाबा राम प्रकाश ने नामांकन किया था। गुरसहायगंज में सिर्फ भाजपा के अशोक कुमार ने नामांकन किया था। तिर्वा ग्राम विकास बैंक में भाजपा के भरत लाल, सपा से विजय कुमार के अलावा दिगंबर सिंह, दिग्विजय सिंह और सुरेश चंद्र ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। गुरुवार को नामांकन पत्रों की जांच के दौरान कन्नौज से सपा प्रत्याशी अनिल यादव और छिबरामऊ से बाबा राम प्रकाश का नामांकन पत्र खारिज कर दिया गया। एडीएम गजेंद्र सिंह ने बताया कि प्रत्याशी अनिल यादव और बाबा राम प्रकाश ने चुनाव का पद नाम नहीं लिखा था। इससे दोनों पर्चे खारिज कर दिए गए। वहीं तिर्वा में सभी प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं। अब छिबरामऊ, कन्नौज और गुरसहायगंज में भाजपा प्रत्याशियों के निर्विरोध होने का रास्ता साफ हो गया है। सपा के सदर विधायक अनिल दोहरे ने बताया कि सरकार के इशारे पर सपा प्रत्याशियों के नामांकन पत्र खारिज किए गए। यह लोकतंत्र की हत्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed