फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   chhappar va kachcha makaan dikhaakar le liya aavaas, nau mein saat apaatr

छप्पर व कच्चा मकान दिखाकर ले लिया आवास, नौ में सात अपात्र

Fri, 29 Nov 2019 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
chhappar va kachcha makaan dikhaakar le liya aavaas, nau mein saat apaatr
कन्नौज। डीडीओ ने गुगरापुर ब्लाक के चार गांवों में प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्रों का सत्यापन किया। इस दौरान बड़ी गड़बड़ी मिली। नौ पात्रों की जांच में सात अपात्र निकले। इन्होंने छप्पर व कच्चा मकान दिखाकर लाभ ले लिया था। डीडीओ ने बीडीओ से स्पष्टीकरण तलब कर सीडीओ को निरीक्षण आख्या भेजी है।
विज्ञापन

जिला विकास अधिकारी एनबी सविता ने गुगरापुर ब्लाक के चार गांवों का निरीक्षण किया। वह सबसे पहले ग्राम पंचायत चियासर पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी लालपुर पश्चिमी निवासी सुधीर के यहां सत्यापन किया। मौके पर कच्चा मकान मिला। संयोगिता मार्ग पर इनकी तीन दुकानें पक्की हैं। काफी जमीन खाली पड़ी थी। मधवापुर निवासी राजेश के यहां पक्का मकान पाया गया। इसमें वह खुद रहते मिले। इन्हें शौचालय का भी लाभ दिया गया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अलीपुर जलेसर के लुटकपुरा निवासी सर्वेश के यहां पक्का मकान मिला। यहीं के ज्ञानचंद्र का कमरा कच्चा पाया गया। इसमें वह परिवार समेत रह रहे हैं। हाकिम सिंह के यहां पक्का मकान मिला। ग्राम पंचायत गुगरापुर में जयकिशोर के यहां पक्के कमरा व बरामद मिला। बरामदे की छत पर कच्ची पटान मिली। यहीं के राघवेंद्र का मकान पक्का बना था। इसके आगे छप्पर रखा था। डीडीओ ने बताया कि अपात्रों ने हकीकत छिपाकर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ ले लिया है। यह गलत है। मुख्य विकास अधिकारी को निरीक्षण आख्या बनाकर भेज दी गई है। साथ ही बीडीओ से जवाब तलब किया गया है। तीन सदस्यीय टीम में बीडीओ जेन राव, ग्राम विकास अधिकारी व रोजगार सेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपात्रों से होगी रिकवरी
सीडीओ प्रेम प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर अफसरों से जांच करवाई जा रही है। अपात्रों से धन की रिकवरी करवाई जाएगी। इनका चयन करने वाले अफसरों व कर्मियों पर भी विभागीय कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed