फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   chhaatr varg mein rukum, chhaatra varg mein shraddha ka dabadaba

छात्र वर्ग में रुकुम, छात्रा वर्ग में श्रद्धा का दबदबा

Tue, 24 Dec 2019 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
chhaatr varg mein rukum, chhaatra varg mein shraddha ka dabadaba
नेहरू महाविद्यालय में दौड़ लगाती छात्राएं। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। नेहरू महाविद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य डॉक्टर अजिता त्रिपाठी अवस्थी ने दीप जलाकर किया। छात्र वर्ग में रुकुम सिंह, छात्रा वर्ग में श्रद्धा का दबदबा रहा।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं से पहले छात्र-छात्राओं ने मार्च पास्ट किया। प्राचार्या ने छात्र-छात्राओं को खेल भावना की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ियों को खेल भावना का ध्यान रखना चाहिए। एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। मुख्य अतिथि रमेश पाल ने कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खेल आवश्यक हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को अभ्यास के लिए हरिभानपुर स्थित जिला स्टेडियम में आमंत्रित किया।
विज्ञापन

छात्र वर्ग की दो सौ मीटर दौड़ में रुकुम सिंह प्रथम, कृष्ण कुमार द्वितीय, राहुल तृतीय, लंबी कूद में रुकुम सिंह प्रथम, खुशवेंद्र सिंह द्वितीय, हरिओम तृतीय, शॉट पुट थ्रो में रुकुम सिंह प्रथम, खुशवेद्र सिंह द्वितीय, प्रशांत कुमार तृतीय, जैवलिन थ्रो में रुकुम सिंह प्रथम, अभिषेक कुमार द्वितीय, प्रशांत कुमार तृतीय, ऊंची कूद में रुकुम सिंह प्रथम, खुशवेंद्र सिंह द्वितीय, अभिषेक कुमार तृतीय, आठ सौ मीटर दौड़ में रुकुम सिंह प्रथम, कृष्ण कुमार द्वितीय, राहुल तृतीय रहे। छात्रा वर्ग की दौ सौ मीटर दौड़ में अंशिका दुबे प्रथम, श्रद्धा मिश्रा द्वितीय, प्रिया तृतीय, लंबी कूद में श्रद्धा मिश्रा प्रथम, अंशिका दुबे द्वितीय, प्रिया तृतीय, शॉट पुट थ्रो में प्रिया प्रथम, श्रद्धा मिश्रा द्वितीय, अंशिका दुबे तृतीय, जैवलिन थ्रो में अंशिका दुबे प्रथम, दिव्या राठौर द्वितीय, अद्वितीय तृतीय, सौ मीटर दौड़ में अंशिका दुबे प्रथम, श्रद्धा मिश्रा द्वितीय व प्रिया तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. जयवीर सिंह, डॉ. उदयपाल सिंह, प्रो. प्रियंका, प्रो. सर्वेश, प्रो. धर्मवीर सिंह, डॉ. आशीष कुमार गुप्ता सहित सभी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed