{"_id":"c449bc7c82270958b149d504234a46ae","slug":"cheque-distributed-to-farmers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरौली में 410 किसानों को बांटी चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरौली में 410 किसानों को बांटी चेक
अमर उजाला कन्नाैैज
Updated Sun, 19 Apr 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरौली गांव में सपा के सदर विधायक व एसडीएम तिर्वा ने चौपाल लगाकर किसानों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान आपदा पीड़ित 410 किसानों को 2694417 रुपये की चेक बांटी गई। इस दौरान कुछ लोगों ने सूची में नाम न शामिल होने की शिकायत की।
प्राइमरी पाठशाला गुरौली में आयोजित चौपाल में किसानों ने सदर विधायक अनिल दोहरे को बताया कि ओलावृष्टि से तिर्वा तहसील क्षेत्र में सबसे अधिक इसी गांव के किसानों का नुकसान हुआ है। यहां किसानों की 50 फीसदी से अधिक फसलें नष्ट हो चुकी हैं।
इस दौरान सदर विधायक ने किसानों को भरोसा दिलाया कि जिनके नाम सूची में शामिल नहीं हुए हैं। उन्हें भी दोबारा सर्वे के बाद मुआवजा दिया जाएगा। एसडीएम महेश चंद्र शर्मा ने कहा कि राजस्व कर्मचारियों के सहयोग से पूरे गांव का सर्वे करा दिया है।
विज्ञापन
सूची में 33 फीसदी से कम नुकसान वाले किसानों का नाम ही छूटा है। बाद में मौजूद 410 किसानों को चेके बांटी गई। कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान मो.उमर, पूर्व ग्राम प्रधान देवेंद्र यादव, वरिष्ठ सपा नेता जयवीर सिंह यादव, तहसीलदार ऋषिकांत राजवंशी, नायब तहसीलदार रामकरन वर्मा ने भी अपने विचार रखे। चेक वितरण कार्यक्रम के बाद सभी अधिकारियों ने गांव के किसानों से अन्य समस्याओं की भी जानकारियां हासिल की।