फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Check Medical College will start serious diseases

मेडिकल कालेज में शुरू होंगी गंभीर रोगों की जांचें

Fri, 01 Jan 2016 12:10 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Fri, 01 Jan 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Check Medical College will start serious diseases

राजकीय मेडिकल कालेज क्षेत्र के मरीजों को नए वर्ष

विज्ञापन
में क्रिटिकल बीमारियों के परीक्षण की सुविधा की सौगात देने जा रहा है। जनवरी माह के प्रथम सप्ताह से माइक्रोबायलाजी विभाग में डेंगू, एचआईवी, एचवीएसएजी एवं एसबीसी की जांच की सुविधा उपलब्ध होगी।

अभी तक यह सुविधा न हो पाने के कारण मरीजों के ब्लड के सैंपल लखनऊ व कानपुर भेजने पड़ते थे, पर अब ऐसा नहीं होगा। माइक्रोबायलाजी विभाग के हेड आफ डिपार्टमेंट के डा. संजीव त्रिपाठी ने बताया कि मेडिकल कालेज में एलाइजा मशीन मुहैया हो गई है। इस मशीन के जरिए मरीजों के ब्लड परीक्षण से डेंगू की पुष्टि की जा सकती है।

इसके अलावा इसी मशीन से एचआईवी व एससीबी, एचवीएसएजी के परीक्षण की भी सुविधा मुहैया हो जाएगी। जनवरी माह के प्रथम सप्ताह से सभी जांचे शुरू हो जाएंगी। अभी तक मशीन न होने के कारण गंभीर बीमारियों की जांचे नहीं हो पाती थी। इस वजह से मरीजों को मजबूरन कानपुर या लखनऊ जांच के लिए रेफर करना पड़ता था।

प्राचार्य डा. डीएस मारतोलिया ने बताया कि मेडिकल कालेज में जल्द ही सीटी स्कैन मशीन भी मुहैया हो जाएगी। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया जारी कर दी गई है। वहीं तिर्वा सीएचसी का नया भवन बनकर तैयार हो चुका है, जो नए साल में कामकाज करना शुरू कर देगा।

इसमें रैन बसेरा भी बना है, जो रात के वक्त मरीजों के तीमारदारों के ठहरने में होने वाली दिक्कतों से निजात दिलाएगा। एक्सरे कक्ष एवं पैथोलाजी विभाग के भी कक्ष बनने व मशीन लगने से जांच की सुविधाएं भी लोगों को यहीं पर मिल सकेंगी। जिला अस्पताल में ट्रामा सेंटर भी इसी साल स्वास्थ्य सुविधाएं देने लगेगा, जिससे मरीजों को गंभीर हालत में कानपुर व लखनऊ की दौड़ कम लगानी पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed