{"_id":"e02f2f2ab706e6655d8a8a81a19d0ad6","slug":"chc-had-found-the-man-s-body-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी के पास पड़ा मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी के पास पड़ा मिला युवक का शव
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Tue, 15 Dec 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
सीएचसी के सामने एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में
विज्ञापन
मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। परिजनों का कहना है कि
युवक कई दिनों से बीमार चल रहा था।
सरायमीरा के देविन टोला निवासी पप्पू (40) पुत्र मंगल प्रसाद नशे के आदी थे। इसके चलते वह कई दिनों से बीमार चल रहे थे। सोमवार की सुबह सात बजे वह घर से निकले थे। इसके बाद विनोद दीक्षित चिकित्सालय के सामने पेड़ के नीचे बनी पटिया पर वह लेट गए और उनकी मौत हो गई।
अस्पताल कर्मचारियों का कहना था कि बाइक से दो युवक उसे लेकर आए थे, पर उन्होंने अस्पताल में न भर्ती कराकर पेड़ के नीचे लिटा दिया था। इसके बाद दोनों युवक भाग गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। इस दौरान उसकी शिनाख्त होने के बाद परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर पप्पू के काफी समय से बीमार होने की बात कही और शव को ले लिया।