{"_id":"65e21b54433ff48adc01da75","slug":"chances-of-rain-with-strong-wind-for-two-days-kannauj-news-c-214-1-knj1005-110103-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: दो दिनों तक तेज हवा के साथ बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: दो दिनों तक तेज हवा के साथ बारिश के आसार
Fri, 01 Mar 2024 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Fri, 01 Mar 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
कन्नौज। पिछले कई दिनों से तेज धूप के कारण गर्मी बढ़ गई है। इससे लोग अभी से परेशान होने लगे हैं, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के कारण एक बार फिर मौसम बदलने के आसार लग रहे हैं। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए दो दिनों तक तेज हवा के साथ बारिश की संभावना जताई है।
पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी हो रही है और मैदानी क्षेत्रों में निकल रही तेज धूप के कारण लोग अभी से गर्मी से परेशान होने लगे हैं। 20 फरवरी को मौसम में बदलाव हुआ था और तेज हवाओं के साथ बारिश व कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हुई थी। अब एक बार फिर मौसम में बदलाव होने के आसार नजर आ रहे हैं और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना बन रही है। दो दिनों तक गरज और चमक के साथ ही हल्की बारिश होगी, जिससे तापमान में गिरावट आएगी। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरेंद्र यादव ने बताया कि शनिवार और रविवार को गरज व चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। जिससे तापमान में गिरावट आएगी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.03 डिग्री सेल्सियस रहा।