Hindi News
›
Uttar Pradesh
›
Kannauj News
›
chakabandee nirast karaane ke aashvaasan par aandolan sthagit, tahaseel parisar mein 28 din se chal raha tha dharana, pradarshan
{"_id":"605643ed8ebc3e8d1654fa6f","slug":"chakabandee-nirast-karaane-ke-aashvaasan-par-aandolan-sthagit-tahaseel-parisar-mein-28-din-se-chal-raha-tha-dharana-pradarshan-kannauj-news-knp6188958166","type":"story","status":"publish","title_hn":"चकबंदी निरस्त कराने के आश्वासन पर आंदोलन स्थगित, तहसील परिसर में 28 दिन से चल रहा था धरना, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चकबंदी निरस्त कराने के आश्वासन पर आंदोलन स्थगित, तहसील परिसर में 28 दिन से चल रहा था धरना, प्रदर्शन
आंदोलन स्थल पर मौजूद पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय, एसडीएम देवेश गुप्त, पूर्व राज्यसभा सांसद ?
- फोटो : CHIBRAMAU
Link Copied
छिबरामऊ(कन्नौज)। एक माह के अंदर चकबंदी प्रक्रिया निरस्त कराए जाने और दोषी चकबंदी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के आश्वासन के बाद तहसील परिसर में 28 दिन से चल रहा किसान आंदोलन स्थगित कर दिया गया। इस मामले में पांच दिन पहले भूख हड़ताल शुरू की गई थी।
विज्ञापन
शनिवार को पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय तहसील परिसर में चल रहे आंदोलन स्थल पर पहुंचीं। आंदोलन की अगुवाई कर रहे भाकियू (किसान) जिलाध्यक्ष राजा शुक्ला, संघर्ष समिति के अध्यक्ष गौरव यादव एडवोकेट और पूर्व राज्यसभा सांसद प्रो. रामबख्श सिंह वर्मा से वार्ता की। पूर्व राज्यमंत्री ने चकबंदी प्रक्रिया निरस्तीकरण और दोषी चकबंदी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के आश्वासन से संबंधित डीएम राकेश कुमार मिश्र का पत्र आंदोलनकारियों को सौंपा। उन्होंने आश्वासन दिया कि एक माह के अंदर कार्रवाई शुरू न हुई तो वह खुद अपने स्तर से किसानों की मांगों को पूरा कराने के लिए प्रयास शुरू करेंगी। उन्होंने आंदोलनकारियों को जूस पिलाया। इसके बाद आंदोलन स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन
यहां के बाद पूर्व राज्यमंत्री ने सौ शय्या अस्पताल में भर्ती भाकियू महिला जिलाध्यक्ष सुमन देवी शंखवार को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। इस मौके पर एसडीएम देवेश गुप्त, वरिष्ठ कवि ओमप्रकाश शुक्ला (अज्ञात) सहित भगवंतपुर के कई किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।