फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   chaar shikshakon se spashteekaran, teen ke vetan par lagaee rok

चार शिक्षकों से स्पष्टीकरण, तीन के वेतन पर लगाई रोक

Wed, 11 Dec 2019 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
chaar shikshakon se spashteekaran, teen ke vetan par lagaee rok
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय अनौगी में फाइलें चेक करते बीएसए केके ओझा। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। बीएसए ने शैक्षिक गुणवत्ता का स्थलीय सत्यापन करने के लिए तीन विद्यालयों का निरीक्षण किया। लापरवाही बरतने पर चार शिक्षकों से स्पष्टीकरण तलब किया है। तीन के वेतन पर रोक लगा दी है। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं को स्वेटर बंटवाए गए हैं।
विज्ञापन

बीएसए केके ओझा ने प्राथमिक विद्यालय पट्टी तिर्वा का निरीक्षण किया। प्रधानाध्यापक इंसाद मोहम्मद, सहायक संजीव कुमार, शिक्षामित्र राकेश बाबू उपस्थित मिले। 109 पंजीकृत छात्रों में 80 उपस्थित थे। शैक्षिक गुणवत्ता अच्छी नहीं मिली। परिसर के अलावा कमरों में गंदगी थी। प्रधानाध्यापक का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है। सहायक अध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगा गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय जसपुरापुर सरैया में प्रधानाध्यापक राकेश कुमार, सहायक रामकुमार, प्रज्ञा बाजपेयी उपस्थित मिलंी। विद्यालय में सफाई व्यवस्था बेहतर नहीं थी। प्रधानाध्यापक का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। सहायक अध्यापक अवनीश कुमार के गैरहाजिर मिलने पर वेतन रोका गया। विज्ञान सामग्री व्यवस्थित ढंग से न मिलने पर सहायक अध्यापक प्रज्ञा बाजपेयी स्पष्टीकरण मांगा गया।
विज्ञापन

अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय जसपुरापुर सरैया के निरीक्षण में प्रधानाध्यापक रेनू कमल, सहायक सुमन, जसवीर, लखेंद्र सिंह, राघवेंद्र सिंह उपस्थित मिले। पंजीकृत 361 छात्रों में 290 उपस्थित थे। बीएसए ने स्टॉफ की प्रशंसा की। बीएसए केके ओझा ने बताया कि कस्तूरबा गांधी विद्यालय नगर क्षेत्र, मित्रसेनपुर, तालग्राम, छिबरामऊ, अनौगी में अध्ययनरत छात्राओं के लिए 100-100 स्वेटर भेज दिए गए हैं। सभी जगह वितरण करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed