फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   chaar aur pravaasee shramikon mein korona kee pushti

चार और प्रवासी श्रमिकों में कोरोना की पुष्टि

Wed, 27 May 2020 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
chaar aur pravaasee shramikon mein korona kee pushti
रतनपुर गांव में जानकारी लेते सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राहुल मिश्रा। - फोटो : CHIBRAMAU
कन्नौज। जिले में प्रवासी कामगारों में कोरोना संक्रमण मिलने का सिलसिला जारी है। बुधवार को जिले में एक मरीज ठीक हुआ तो चार नए लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। संक्रमितों में छोटे भाई के साथ गुजरात से लौटी महिला भी शामिल है। उसके भाई की रिपोर्ट निगेटिव आई है। तालग्राम के जेरकिला में मंगलवार को एक युवक के संक्रमित मिलने के बाद दूसरे दिन बुधवार को उसके बहनोई की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी संक्रमितों को कोविड-19 हास्पिटल में भर्ती कराया है। हॉटस्पॉट बनाकर संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की जांच की जा रही है। जिले में अबतक 42 लोग पॉजिटिव निकल चुके हैं। इनमें 23 ठीक हो चुके हैं। 19 मरीजों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

24 मई को गुजरात के अहमदनगर से छोटे भाई के साथ छिबरामऊ के रतनपुर गांव में लौटी 22 वर्षीय युवती की बुधवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। भाई की रिपोर्ट निगेटिव है। छिबरामऊ के ही मोहल्ला लाहौरी टोला में 24 मई को मुंबई से लौटे 35 वर्षीय युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। साथ आए भाई की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सौरिख के मझगवां बहादुरपुर गांव में दिल्ली से लौटे 40 वर्षीय युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। वहीं तालग्राम के मोहल्ला जेरकिला में जयपुर से लौटा एक और 45 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। मंगलवार को पड़ोस में रहने वाले उसके साले की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। साले और बहनोई कई लोगों के साथ 24 मई को जयपुर से लौटे थे।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि सभी संक्रमित 24 मई को लौटे थे। 25 मई को सैंपल भेजा गया था। बुधवार को चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में अबतक 42 लोग पॉजिटिव निकल चुके हैं। इनमें 23 ठीक हो चुके हैं। 19 मरीजों का उपचार चल रहा है। जिले से अबतक 2361 लोगों के सैंपल भेजे गए हैं। इनमें 2223 में से 2181 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed