{"_id":"5fbea2098ebc3e91b6411bcc","slug":"chaalak-ko-chakama-dekar-helpar-le-bhaaga-trak-kannauj-news-knp5963033195","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक को चकमा देकर हेल्पर ले भागा ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालक को चकमा देकर हेल्पर ले भागा ट्रक
विज्ञापन
कन्नौज। शहर के पाल चौराहे पर चालक को गुमराह कर हेल्पर ट्रक लेकर भाग निकला। पुलिस ने जीपीएस की मदद से ट्रक को कानपुर के चौबेपुर कस्बे में घेर लिया। इससे हेल्पर ट्रक छोड़कर भाग निकला। ट्रक में रखे 45 हजार रुपये नहीं मिले।
तिर्वा कोतवाली के महचंदापुर गांव निवासी रितेश अरविंद कुमार शहर के मंडी बाजार निवासी शिव ओम पुत्र ओम प्रकाश का 16 चक्का ट्रक चलाते हैं। कानपुर देहात के थाना रसूलाबाद के गांव राजबहादुरपुर कैजरी निवासी कोमल यादव हेल्पर था। मंगलवार दोपहर चालक और हेल्पर नोएडा के सूरजपुर से आंगनबाड़ी का खाद्यान्न व अन्य सामान लादकर कानपुर के कल्यानपुर जाने के लिए निकले थे। सदर कोतवाली के पाल चौराहा बाईपास पर चालक रितेश अरविंद रात करीब 11 बजे ट्रक रोेककर आराम करने लगे। तभी हेल्पर कोमल यादव ट्रक स्टार्ट कर भाग निकला। रात करीब 12 बजे सोकर उठने के बाद ट्रक और हेल्पर को गायब देख रितेश अरविंद ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने जीपीएस की मदद से कानपुर के चौबेपुर में एक पेट्रोल पंप के पास ट्रक को घेर लिया। पुलिस को देखकर हेल्पर भाग निकला। चालक ने बताया कि हेल्पर ट्रक में रखे 45 हजार रुपये ले गया। कोतवाल विकास राय ने बताया कि चालक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की गई है।