{"_id":"573228ca4f1c1ba95a919d55","slug":"cbi-spinning-records-looking-natwarlal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नटवरलाल की तलाश में सीबीआई ने अभिलेख खंगाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नटवरलाल की तलाश में सीबीआई ने अभिलेख खंगाले
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
Updated Wed, 11 May 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
यादव सिंह के बंगले पर छापा
फर्जीवाड़े और धोखाधड़ी के मामले में पिछले कई वर्षों से फरार चल रहे शहर के नटवरलाल की तलाश में सीबीआई ने नगरपालिका पहुंचकर उससे जुड़े तथ्यों की जानकारी ली और अभिलेख देखे।
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला कानूनगोयान निवासी उमाशंकर राठौर के खिलाफ लखनऊ सीबीआई कोर्ट में धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े से संबंधित मामला दर्ज है। इस मामले में वह पिछले करीब 15 साल से भी अधिक समय से फरार चल रहा है। इस मामले की जांच सीबीआई द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन
सीबीआई लखनऊ के विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा उसकी गिरफ्तारी का वारंट भी जारी किया जा चुका है। मंगलवार को सीबीआई लखनऊ की टीम ने उमाशंकर से जुड़े कई तथ्यों की जानकारी कर छानबीन की। इसके बाद नगरपालिका पहुंचकर उसके नाम दर्ज संपत्ति और टैक्स अदा करने के साथ कई अन्य बिंदुओं पर जानकारी ली।
विज्ञापन
टीम के अधिकारी ने नगरपालिका के प्रभारी ईओ एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित और सफाई निरीक्षक बहोरन सिंह पुष्कर से भी मुलाकात कर बातचीत की। पालिका अधिकारियों ने बताया कि उमाशंकर राठौर के नाम पालिका अभिलेखों में कोई भी संपत्ति दर्ज नहीं है।