{"_id":"693f0e4ff269d145a009c1ce","slug":"cause-of-womans-death-not-clear-bisra-is-safe-kannauj-news-c-214-1-knj1005-141636-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: महिला की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ, बिसरा सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: महिला की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ, बिसरा सुरक्षित
विज्ञापन
तिर्वा। संदिग्ध हालात में शनिवार को महिला की मौत हो गई थी। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया जिसमें मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ और विसरा सुरक्षित किया गया। पुलिस विसरा रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।
ठठिया क्षेत्र के हिम्मतपुर गांव निवासी विश्वनाथ की पत्नी रीता देवी (48) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। महिला के चचेरे भाई बिठूर क्षेत्र के लवकुश नगर निवासी अमित कुमार ने बताया कि बहन रीता के पति के नाम पर जमीन थी। इस पर परिवार के लोगों ने अपने नाम करा लिया था। तब रीता ने कोर्ट में याचिका भी दायर कर दी थी।
15 दिन पहले परिवार में शादी समारोह में शामिल होने के लिए रीता ससुराल गई थी। शनिवार को उसकी अचानक से मौत हो गई। भाई ने हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसमें मौत का कारण स्पष्ट न होने पर बिसरा सुरक्षित किया गया है। थानाध्यक्ष देवेश पाल ने बताया कि मायके पक्ष ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। बिसरा रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।