फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Caught three ammunition-cartridge smugglers under siege

Kannauj News: घेराबंदी कर तीन असलहा-कारतूस तस्करों को दबोचा

Thu, 05 Jan 2023 04:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jan 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
Caught three ammunition-cartridge smugglers under siege
फोटो 17- असलहा-कारतूस तस्करों के गिरफ्तार होने की जानकारी देते एएसपी डॉ. अरविंद कुमार। संवाद - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। घेराबंदी कर पुलिस ने तीन असलहा-कारतूस तस्करों को दबोच लिया। इनके कब्जे से असलहे और कारतूस बरामद हुए। गिरोह के अन्य साथियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पकड़े गए तस्करों ने बताया कि वह हरदोई में मिश्रा गन हाउस से कारतूसों की खरीद कर महंगे दामों में अपराधियों को बिक्री करते थे।
विज्ञापन

ठठिया थाना प्रभारी कमल भाटी और एसओजी प्रभारी देवेश कुमार ने मंगलवार की रात तिर्वा रोड पट्टी गांव के पास दबिश दी। इस दौरान हरदोई के थाना माधौगंज के पाटाकोला निवासी हरिमोहन उर्फ गुड्डू, औरैया जनपद के बिधूना थाना के गांव रावतपुर निवासी समीर और सदर कोतवाली के लुधपुरी मोहल्ला निवासी मेवालाल को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से एक देशी रिवाल्वर, दो तमंचा और 80 कारतूस बरामद हुए। बुधवार को एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने खुलासा किया।
विज्ञापन

एएसपी अरविंद कुमार ने बताया कि आरोपी हरदोई में मिश्रा गन हाउस से कारतूसों की खरीद कर अपराधियों को बिक्री करते थे। हरदोई पुलिस के साथ छानबीन की जा रही है। गिरोह से जुड़े अन्य लोगों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed