Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Cash in the bank over the commotion of villagers

बैंक में कैश खत्म, ग्रामीणों का हंगामा

Fri, 20 Jan 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज Updated Fri, 20 Jan 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
Cash in the bank over the commotion of villagers
कैश खत्म होने पर हंगामा करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नोटबंदी के बाद से जसोदा ग्रामीण बैंक में कैश की किल्लत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। डेढ़ माह बाद भी उपभोक्ताओं को कैश के लिए घंटों लाइन लगानी पड़ रही है। इस लाइन में पेंशनधारकों की संख्या बढ़ जाने कैश की समस्या हो गई। स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को कैश न मिलने पर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि शाखा प्रबंधक चहेतों को पहले पैसा बांट देते हैं। इससे उन्हें भुगतान नहीं मिल पाता है। शुक्रवार की सुबह आर्यावर्त ग्रामीण बैंक जसोदा के खुलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में बैंक के बाहर एकत्र हो गए। पेंशनधारकों के साथ दैनिक बैंक उपभोक्ताओं की लाइन लग गई। दोपहर बाद
विज्ञापन


जैसे की बैंक में कैश खत्म हुआ। ग्रामीणों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। राजेश कुमार, महेश चंद्र, दीपक कुमार, विवेक कुमार, रामजी आदि ग्रामीणों ने बताया कि कई दिनों से वह बैंक के चक्कर लगा रहे हैं। जैसेे ही उनका नंबर आता है। बैंक में कैश खत्म हो जाता है। उन्हें बिना कैश के वापस लौटना पड़ता है। बैंक कर्मचारी मनमानी कर रहे है। बैंक के शाखा प्रबंधक हरीलाल वर्मा ने बताया कि उन्हे डिमांड के अनुसार कैश नहीं मिल पा रहा है। जितना कैश उपलब्ध होता है। उतना खाता धारकों को भुगतान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शादी ब्याह होने से दिक्कतें बढ़ीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed