फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Car riders scoffed at the lady

कार सवारों ने सरेराह महिला से की टप्पेबाजी

Mon, 20 Sep 2021 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Car riders scoffed at the lady
जानकारी देतीं पीड़ित उर्मिला। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। रिश्तेदारी में आई महिला से जीटी रोड पर कार सवार दो युवकों ने सरेराह टप्पेबाजी कर ली। बातों में उलझाकर टप्पेबाज लाखों रुपये के जेवर लेकर भाग निकले। महिला ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस पहुंची तो सीसीटीवी कैमरे में फुटेज मिल गए। सरायमीरा चौकी पुलिस युवकों की तलाश में कानपुर में छापे मार रही है।
विज्ञापन

बरेली जिले की उर्मिला अपने भाई के घर सरायमीरा आई थीं। घर से दूसरे भतीजे के घर जाते वक्त जीटी रोड पर बजरिया के सामने दुकान पर केले लेने लगीं। केले लेकर वह भतीजे के घर की ओर चलीं तो एक युवक ने रोक लिया। उसने झांसे में लेकर उर्मिला के पहने हुए जेवर कपड़े में रखवा दिए। इसके बाद टप्पेबाज युवक ने चार अंगूठी, कुंडल और गले में पड़ी सोने की चेन को एक कागज में बंद कर ऊपर से धागा लपेटने के बाद दे दिया। इन जेवरों को घर जाकर पहनने के लिए कहा। घर पर पहुंचकर उर्मिला ने देखा तो होश उड़ गए। कागज की पोटली में तीन पत्थर मिले। पीड़िता ने सरायमीरा चौकी में दो युवकों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज से छानबीन शुरू कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

100 कदम दूर खड़ी की थी युवकों ने कार
युवकों ने कार को घटनास्थल से करीब 100 कदम की दूरी पर खड़ा कर दिया था। युवक सफेद शर्ट, नीला पैंट पहने हुए मास्क लगाए घटनास्थल की ओर जाता दिखाई दे रहा। इसके कुछ देर बाद दूसरा युवक लाल शार्ट में हाथ में काला बैग लिए महिला के पास पहुंचा। वह उर्मिला से टेंशन में होने की बात कहने लगा। महिला से जेवर लेकर कार में बैठकर दोनों युवक कानपुर की ओर निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कानपुर तक गई सरायमीरा पुलिस
सीसीटीवी फुटेज में कार से युवकों को कानपुर की ओर जाते देख सरायमीरा चौकी प्रभारी कमल भाटी भी युवकों की तलाश में कानपुर पहुंच गए। कार का नंबर भी कानपुर का है। कार सेंट्रो बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed