{"_id":"68069529dd6d20e8bf0ffc28","slug":"car-rams-into-truck-parked-at-a-dhaba-sister-in-law-dies-five-including-children-injured-kannauj-news-c-214-1-knj1005-128919-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: ढाबे पर खड़े ट्रक में घुसी कार, देवरानी-जेठानी की मौत, बच्चों समेत पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: ढाबे पर खड़े ट्रक में घुसी कार, देवरानी-जेठानी की मौत, बच्चों समेत पांच घायल
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। अलीगढ़-कानपुर हाईवे पर तेज रफ्तार कार किनारे खड़े ट्रक में घुस गई। हादसे में देवरानी-जेठानी की मौके पर मौत हो गई, जबकि कार में सवार बच्चों समेत पांच घायल हो गए। घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग निकला। पुलिस सीसीटीवी के सहारे उसकी तलाश कर रही है। एक ही परिवार के सात लोग हरदोई में शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे।
फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद क्षेत्र के नगला अनूप निवासी सुशील यादव (35) कार से अपने व भाई के परिवार के साथ हरदोई के थाना बिलग्राम अंतर्गत ग्राम निबियापुर निवासी साढ़ू संतोष कुमार के बेटे प्रद्युम्न की शादी में शामिल होने बांगरमऊ के एक गेस्ट हाउस गए थे। जयमाल की रस्म होने के बाद सुशील, अपनी पत्नी नेहा देवी (34), पुत्री गुड़िया, भाई यशपाल की पत्नी रानी देवी (32), भतीजे सनी (12), भतीजी रिया (10) व श्रेया (08) पुत्री महावीर के साथ कार से लौट रहे थे। कार सुशील चला रहे थे।
अलीगढ़-कानपुर हाईवे पर गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के औराई गांव के सामने एक ढाबे के पास सुबह चार बजे के करीब कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुस गई। अनुमान लगाया जा रहा है कि चालक को झपकी आने से हादसा हुआ। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर भाग गया। आसपास खेतों में मौजूद किसानों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकलवाया। इनमें नेहा देवी व रानी देवी की मौके पर मौत हो चुकी थी। पुलिस ने दोनों महिलाओं के शव मोर्चरी भिजवाने के साथ ही घायल सुशील व सनी को सौ शैया अस्पताल भिजवाया। घायल गुड़िया, रिया, श्रेया को सीएचसी गुरसहायगंज भेजा गया। पुलिस ने हादसे की सूचना सुशील के परिजनों को दी। कुछ ही देर में परिजन और रिश्तेदार सौ शैया अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
मोर्चरी के सामने चीख-पुकार मच गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल सुशील व सनी को डाॅक्टर ने राजकीय मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया, लेकिन परिजन उन्हें इलाज के लिए फर्रुखाबाद के निजी चिकित्सक के पास ले गए। वहीं, सीएचसी गुरसहायगंज से घायलों को परिजनों ने कानपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। दोपहर बाद फर्रुखाबाद में डाॅक्टर की सलाह पर परिजन सनी को भी इलाज के लिए कानपुर लेकर रवाना हो गए। सीओ सिटी कमलेश कुमार ने बताया कि जल्द ही वाहन को पकड़ लिया जाएगा।
इनसेट
छत व खिड़कियां काटकर निकाले गए लोग
हादसे के बाद खेतों में काम कर रहे किसान दौड़ कर घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन बुलाकर कार की छत व खिड़कियों को कटवाया। इसके बाद कार के अंदर फंसे शव व घायलों को बाहर निकाला जा सका। घायलों को अस्पताल भिजवाने में किसान भी पुलिस कर्मियों के साथ जुटे रहे।
इनसेट
उजड़ गया सुशील का परिवार
सुशील यादव ने पिछले सात माह पहले ही वैगनआर कार खरीदी थी। घर लौटते समय हुए हादसे ने सुशील यादव का हंसता खेलता परिवार उजाड़ दिया। पत्नी की मौत हो गई, जबकि सुशील की हालत गंभीर है। बेटी गुड़िया की हालत भी नाजुक है।
वर्जन
हादसे की जांच की जा रही है। वाहन की तलाश की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
-विनोद कुमार, पुलिस अधीक्षक