{"_id":"5fc132b28ebc3e91b537ee28","slug":"car-overturned-on-wolf-on-expressway-three-injured-kannauj-news-knp5966789110","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेसवे पर भेड़िया आने से कार पलटी, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेसवे पर भेड़िया आने से कार पलटी, तीन घायल
विज्ञापन
तालग्राम(कन्नौज)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार के सामने भेड़िया आ गया। भेड़िया के टकराने से कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार सवार तीन लोग घायल हो गए। भेड़िया की मौत हो गई।
लखनऊ के गौतमबुद्ध मार्ग शिवपुरी 21/35 निवासी अनूप भटनागर(51) कार से पत्नी शिवानी भटनागर(47), पुत्र आर्यन भटनागर(21) के साथ देहरादून से लखनऊ जा रहे थे। गुरुवार देर रात एक्सप्रेसवे पर थाना तालग्राम के रनवां गांव के पास भेड़िया कार से टकरा गया। इससे कार असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। भेड़िया की मौके पर मौत हो गई।
सूचना पर यूपीडा सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह, एनसीसी के अनिल मिश्रा, विकास, किशन, राजेंद्र, अजय सिंह एंबुलेंस व एनसीसी सेफ्टी वाहन समेत मौके पर पहुंचे। घायलों का मौके पर उपचार किया गया। क्षतिग्रस्त कार को क्रेन की मदद से टोल प्लाजा पर खड़ा कराया गया। बाद में घायलों को दूसरे वाहन से लखनऊ भेजा गया।