{"_id":"666616205943f973af02f9ac","slug":"car-collides-with-bike-and-enters-police-check-post-kannauj-news-c-214-1-knj1003-114239-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: बाइक में टक्कर मार पुलिस चेकपोस्ट में घुसी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: बाइक में टक्कर मार पुलिस चेकपोस्ट में घुसी कार
विज्ञापन
छिबरामऊ। विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के कैरदा चौराहे पर पीछे से आई कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपति व बेटा घायल हो गए।
कानपुर देहात के थाना रसूलाबाद के लक्ष्मनपुर गांव निवासी इंद्रपाल (32) शनिवार को पत्नी सुषमा (30) व पुत्र दुर्गेश (12) के साथ बेवर रिश्तेदारी में गए थे। रविवार को तीनों बाइक से लौट रहे थे। सुबह सात बजे विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के कैरदा स्थित चेक पोस्ट के पास तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। अनियंत्रित कार चेक पोस्ट में घुस गई। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास खेतों में मौजूद किसान मौके पर पहुंच गए तथा एंबुलेंस बुलाकर घायलों को सौ शैया अस्पताल भिजवाया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्साधिकारी डा. शोभित भारद्वाज ने तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद तिर्वा मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया।
हादसे के समय चेकपोस्ट में पड़ा था ताला
सुबह करीब 7 बजे जब हादसा हुआ, उस समय चेकपोस्ट पर कोई पुलिस कर्मी मौजूद नहीं था, यहां ताला पड़ा हुआ था। पुलिस न होने के कारण कार चालक मौके का फायदा उठाकर भाग निकला। इस संबंध में थानाध्यक्ष देवेश पाल ने बताया कि चेकपोस्ट पर रात के समय दो सिपाही व गार्डों की ड्यूटी लगाई जाती है। सुबह छह बजे यह लोग ड्यूटी खत्म कर वापस आते हैं। चालक को हिरासत में लेकर कार को कब्जे में लेकर थाने में खड़ी करा लिया गया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --