{"_id":"648615be08745e3d0d032094","slug":"car-collided-with-mechanic-and-driver-driver-died-kannauj-news-c-12-1-281182-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj Accident: मिस्त्री व चालक को बेकाबू कार ने मारी टक्कर, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj Accident: मिस्त्री व चालक को बेकाबू कार ने मारी टक्कर, चालक की मौत
Mon, 12 Jun 2023 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Mon, 12 Jun 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कन्नौज जिले में हाईवे पर खराब लोडर की मरम्मत करा रहे चालक को अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी। हादसे में लोडर ठीक कर रहे मिस्त्री भी घायल हो गया। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
समधन कस्बे के पास हाइवे पर शनिवार रात नौ बजे फर्रुखाबाद जनपद के फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के ग्वाल टोली निवासी विक्रम सिंह उर्फ गोपाल पुत्र राजकुमार यादव अपनी लोडर से मूंगफली लादकर कानपुर जा रहा था। रास्ते में लोडर में राबी आ गई। चालक मिस्त्री बुलाकर लोडर की मरम्मत करवा रहा था। इसी बीच तेज रफ्तार अनियंत्रित कार चालक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
कार की चपेट में आने से मिस्त्री भी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने चालक को मृत घोषित कर दिया। मृतक के चाचा वीरभान सिंह यादव ने गुरसहायगंज कोतवाली में अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने विधिक कार्रवाई करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन