फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Called path of righteousness

धर्म के रास्ते पर चलने का आह्वान

Tue, 05 Jan 2016 12:45 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Tue, 05 Jan 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
Called path of righteousness

सीहपुर गांव के प्राथमिक स्कूल में मानव उत्थान सेवा

विज्ञापन
समिति की ओर से तीन दिवसीय सद्भावना सम्मेलन आयोजित किया गया। दूसरे दिन मानव धर्म के प्रेरणास्रोत सतपाल महाराज के अनुयायियों ने प्रवचन सुनाए। इस दौरान आसपास के कई गांवों के लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।

वक्ताओं ने अधर्म का मार्ग छोड़कर धर्म के मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में कई मुसलिम समुदाय के लोगों ने हिस्सा लेकर गंगा जमुनी तहजीब पेश की। सोमवार को विद्यालय परिसर में सुबह 11 बजे ग्वालियर से आईं अंबालिका बाई ने बताया कि सद्भावना धार्मिक सहिष्णुता समाज के चौमुखी विकास के लिए आवश्यक है।

कहा कि आंतरिक स्वच्छता मानव के हृदय से शुरू होती है। सद्भावना मनुष्य को अपने कर्तव्य परायणता का बोध कराती है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म को आगे बढ़ाने के लिए युवाओं को आगे आना चाहिए। आध्यात्म ज्ञान से कलियुग के प्रभाव को कम किया जा सकता है।

कहा कि आध्यात्म ज्ञान के प्रकाश से युवा पीढ़ी समाज में फैली विषमताओं को मिटा सकती है। भगवान ने मानव जीवन दिया है, इसलिए सही मार्ग पर चलें। युवा धर्म प्रचार करने में सहभागिता करें। कहा कि भगवान को ऐसे लोग प्रिय हैं जो नेक काम करते हैं। वक्ता शब्दानंद, कृपा बाई, दया बाई, योगानंद ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

इस मौके पर नफीस, शिवराज सिंह, बसंत सिंह, कैलाश सिंह, कल्लू सिंह, अमरीश सिंह, धीरेंद्र, महावीर, पप्पू, ऊधन पूर्व प्रधान, रामवीर, राम सिंह बाबा आदि सैकड़ों महिलाएं एवं पुरुष मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed