फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   By Kunal kicked in sprint stakes

फर्राटा दौड़ में कुनाल ने मारी बाजी

Mon, 09 Nov 2015 12:15 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Mon, 09 Nov 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
By Kunal kicked in sprint stakes

डीएन इंटर कालेज के खेल मैदान में आयोजित तहसील

विज्ञापन
स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में क्षेत्र के एक दर्जन इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभाएं दिखाई। सीनियर वर्ग फर्राटा दौड़ में डीएन कालेज के कुनाल सिंह, 1500 मीटर दौड़ में डीएन के आनंद कुमार, शार्ट पुट में सरदार पटेल के सुधीर कुमार अव्वल रहे।

रविवार की सुबह 10 बजे से शुरू हुई खेलकूद प्रतियोगिताओं का उद्घाटन डीएन इंटर कालेज के प्रधानाचार्य रामऔतार यादव ने किया। सबसे पहले सीनियर बालक वर्ग में 800 मीटर की दौड़ हुई। इसमें डीएन कालेज के आनंद कुमार प्रथम, भूपेंद्र द्वितीय व जीआईसी के अजीत सिंह तीसरे स्थान पर रहे।

800 जूनियर बालकों की दौड़ में शिवम यादव प्रथम, प्रिंस द्वितीय, अतुल कुमार तीसरे स्थान पर रहे। सब जूनियर बालक वर्ग की आठ सौ मीटर में केआईसी कन्नौज के नीरज कुमार प्रथम, एसवीएम के अमोल कुमार द्वितीय व डीएन के मनीष कुमार तीसरे स्थान पर रहे।

100 मीटर सीनियर बालकों में डीएन के कुनाल सिंह प्रथम, जीआईसी के छोटेलाल द्वितीय व डीएन के विपिन तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर बालक 100 मीटर में सरदार पटेल के गजेंद्र प्रथम, डीएन के प्रिंस द्वितीय, एसवीएम के धर्मराज तृतीय स्थान पर रहे।

सब जूनियर बालक 100 मीटर दौड़ में एसबीएम के संदीप कुमार प्रथम, बेलामऊ के मनीष कुमार द्वितीय, एसवीएम के आशुतोष सिंह तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर बालक शार्ट पुट में सरदार पटेल के सचिन प्रथम, डीएन के सचिन द्वितीय, सरदार पटेल के रवि कुमार तृतीय स्थान पर रहे।

जूनियर बालक शार्ट पुट में एसबीएम के धर्मराज प्रथम, सरदार पटेल के अक्षय द्वितीय, जीआईसी के कुलदीप तीसरे स्थान पर रहे। 1500 मीटर सीनियर बालक दौड़ में डीएन के आनंद कुमार प्रथम, रवि कुमार द्वितीय, जीआईसी के अजीत कुमार तृतीय स्थान पर रहे।

जूनियर बालक में डीएन के शिवम यादव प्रथम, जीआईसी के अजय कुमार द्वितीय व डीएन के धर्मेंद्र कुमार तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर सीनियर वर्ग में डीएन के सुनील कुमार प्रथम, जीआईसी के अमन यादव द्वितीय और सुशील तीसरे स्थान पर रहे।

जूनियर बालक में डीएन के अनुजराज प्रथम, क्षत्रधारी के कौशलेंद्र द्वितीय, जीआईसी के शिवसागर तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर बालिका 800 मीटर दौड़ में सरदार पटेल की लक्ष्मी प्रथम, जीआईसी की अर्शी यादव द्वितीय, सुमन यादव तीसरे स्थान पर रहीं।

जूनियर बालिका 800 मीटर दौड़ में सरदार पटेल की प्रिया प्रथम, डीएन की शानू यादव द्वितीय, आदर्श इंटर कालेज की नीलू तीसरे स्थान पर रही। सब जूनियर बालिका में डीएन की रंगोली प्रथम, एसएसपी की रजनी द्वितीय और सरदार पटेल की आयुषी तीसरे स्थान पर रहीं।

100 मीटर सीनियर बालिका दौड़ में डीएन कालेज की कविता राजपूत प्रथम, देविकी द्वितीय व गोल्डी तीसरे स्थान पर रहीं। जूनियर बालिका में जीआईसी की मनीषा प्रथम, आदर्श इंटर कालेज की सौम्या द्वितीय व एसएसपी की राखी तीसरे स्थान पर रहीं।

1500 मीटर सीनियर बालिका दौड़ में सरदार पटेल की लक्ष्मी प्रथम, जीआईसी की श्वेता पाल द्वितीय व आरती तृतीय स्थान पर रहीं। जूनियर बालिका में सरदार पटेल की प्रिया प्रथम, जीआईसी की अल्का द्वितीय व एसएसपी की सुष्मिता तीसरे स्थान पर रहीं। शार्ट पुट में डीएन की देविकी प्रथम, जीआईसी की नीलम द्वितीय व शीलू तृतीय स्थान पर रहीं।

जूनियर बालिका में डीएन की स्वाती प्रथम, जीआईसी की मनीषा द्वितीय व मोनिका राजपूत तीसरे स्थान पर रहीं। इस दौरान जिला क्रीड़ा प्रभारी सुनील यादव के अलावा, पीटीआई अजय यादव, आदित्य गंगवार, अमित सिंह, अमरेंद्र प्रजापति, बीएस राठौर, अनिरुद्ध सिंह, अजय कुमार, विवेक कुमार, रामरतन शास्त्री, कुलदीप कुमार, राकेश चंद्र आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed