फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   ... Butter on eating Kishore

...माखन खा गयो नंदकिशोर

Fri, 20 Nov 2015 11:57 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Fri, 20 Nov 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
... Butter on eating Kishore

शांति निकेतन स्कूल में चल रही रासलीला के पांचवें

विज्ञापन
दिन वृंदावन धाम से पधारे कलाकारों ने माखन चोरी की लीला का सजीव प्रस्तुतीकरण देकर लोगों का मन मोह लिया। मां नवदुर्गा समिति की ओर से चल रहे इस आयोजन में रासलीला के पांचवें दिन भगवान कृष्ण ने अपने सखा सहेलियों के साथ माखन चोरी की लीला का मंचन किया।

इस दौरान उन्होंने मटकी फोड़ीं, माखन चुराकर खुद खाया और अपने सखा सहेलियों को भी खिलाया। लीला के दौरान बाल स्वरूप भगवान कृष्ण की करतूतों को देखकर दर्शक भावविभोर हो गए। माखन चोरी की लीला देखने के लिए और दिनों की अपेक्षा काफी भीड़ थी।

दर्शक अपने साथ दूध, दही, मक्खन, मिश्री और भोग के लिए मिठाई लेकर आए थे। भगवान कृष्ण ने माखन, मिश्री और मक्खन खुद खाया साथ ही दर्शकों को भी खिलाया। इससे कुछ देर के लिए भगवान का प्रसाद पाने को भीड़ में अफरातफरी भी मच गई।

वृंदावन धाम के स्वामी अवधेश शर्मा ने माखन लीला का वर्णन करते हुए बताया कि श्रीकृष्ण का सखाओं के साथ घरों में घुसकर माखन चोरी करना, लोगों के साथ शरारत करना, गोपिकाओं की मटकी फोड़कर उन्हें परेशान करना, गोपिकाओं द्वारा मइया यशोदा को उलाहना देना और फिर मइया के डांटने पर कान्हा द्वारा भोले रूप में अपनी सफाई देने की लीला देख लोग रोमांचित हो उठे।

अंत में समिति अध्यक्ष राजीव दुबे, शोभा दुबे, रामानंद वर्मा, नरेश वर्मा, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता, नेमीचंद्र राठौर, दिलीप गुप्ता, सुभाष दुबे, आनंद गुप्ता, सुरेश पेंटर, भाष्कर चतुर्वेदी आदि ने भगवान स्वरूप की आरती उतारी। ब्रजधाम के कलाकारों द्वारा प्रसाद वितरित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed