{"_id":"64dd0bc02b7ae1690d0328a6","slug":"buses-will-not-operate-from-roadways-stand-tomorrow-kannauj-news-c-214-1-knj1003-1790-2023-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: रोडवेज स्टैंड से कल नहीं होगा बसों का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: रोडवेज स्टैंड से कल नहीं होगा बसों का संचालन
Wed, 16 Aug 2023 11:17 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Wed, 16 Aug 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
कन्नौज। हरदोई के बिलग्राम से आने वाली कांवड यात्रा के मद्देनजर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। यात्रा में कहीं रुकावट न आए इसके लिए बाकायदा शहर के ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है। इसी के तहत शुक्रवार को रोडवेज बस स्टैंड से बसों का संचालन नहीं होगा। बसें गैस गोदाम क्रॉसिंग से संचालित की जाएंगी।
कांवड यात्रा शुक्रवार को बिलग्राम से चलकर मेहंदी घाट होते हुए शहर के बोर्डिंग ग्राउंड पहुंचेगी। बोर्डिंग ग्राउंड में स्वागत के बाद यात्रा शहर के बाबा गौरी शंकर मंदिर जाएगी। इसी के तहत 18 अगस्त को कांवर यात्रा के मद्देनजर जनपद कन्नौज में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को सुगम व सुरक्षित यातायात के लिए प्रशासन ने रूट में जरूरी बदलाव किया है। यह डायवर्जन शुक्रवार सुबह छह से रात के 12 बजे के बीच लागू रहेगा। इसके मद्देनजर यात्रियों को इसी रूट से अपना सफर करना होगा। इसी कड़ी में शुक्रवार को रोडवेज बसें बस स्टैंड सरायमीरा से सवारी न लेकर गैस गोदाम क्रॉसिंग से सवारी लेकर विभिन्न स्थानों को जा सकेंगी और अन्य स्थानों से वापस भी यहीं आएंगी। इसी तरह के कई बदलाव दूसरे रूट पर भी किए गए हैं।
-- -- -- -- -- -- यात्रा के दौरान इस तरह रहेगा रूट डायवर्जन
-बक्शीपुर्वा तिराहा डायवर्जन: यहां से मेहंदीघाट की तरफ केवल श्रद्धालुओं के वाहन आना-जाना कर सकेंगे।
- हरदोई मोड़ डायवर्जन: यहां से किसी भी प्रकार का कोई वाहन मेहंदी घाट की तरफ नहीं जा सकेगा। केवल कांवर श्रद्धालु ही आना-जाना कर सकेंगे।
- मानीमऊ की तरफ से पुराने जीटी रोड की तरफ कोई वाहन नहीं आ सकेगा । बल्कि नेशनल हाईवे-91 की तरफ डायवर्ट किए जाएंगे।
-पूर्वी बाईपास से जीटी रोड की तरफ कोई भी वाहन आवागमन नहीं कर सकेगा। केवल श्रद्धालुओं के लिए आना-जाना हो सकेगा।
-मंडी समिति में किसानों के ट्रक, ट्रैक्टर आदि जीटी रोड होते हुए नहीं आ सकेंगे। क्योंकि जीटी रोड पर श्रद्धालुओं का आवागमन होता रहेगा।
- तिर्वा क्रॉसिंग से रोडवेज बस स्टैंड की तरफ किसी भी प्रकार के वाहनों का आवागमन नहीं हो सकेगा। केवल श्रद्धालुओं का आवागमन रहेगा।
-गैस-गोदाम क्रॉसिंग टेंपो स्टैंड से तिर्वा क्रॉसिंग, रोडवेज बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन की तरफ कोई भी वाहन नहीं आ जा सकेंगे।
-रोडवेज बसें बस स्टैंड सरायमीरा से सवारी न लेकर गैस गोदाम क्रॉसिंग से सवारी2 लेकर विभिन्न स्थानों को जा सकेंगी और अन्य स्थानों से वापस भी यहीं आएंगी।
विज्ञापन
- गोलकुआं चौराहा से तिर्वा क्रासिंग ओवर ब्रिज से ऊपर कोतवाली कन्नौज की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे।
-जलालपुर-पनवारा ओवर ब्रिज के नीचे से जीटी रोड की तरफ वाहनों का प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा।
-- -- -- -- -- --
कांवड यात्रा के दौरान किसी तरह का व्यवधान न हो, इसके लिए प्रशासन ने शहर के रूटीन ट्रैफिक में 18 घंटे के लिए बदलाव किया है। शुक्रवार की सुबह छह बजे से रात 12 बजे तक बदले हुए रूट से ही आवागमन हो सकेगा।
आफाक खान, यातायात प्रभारी, कन्नौज