{"_id":"60e7471f8ebc3e9ea7054023","slug":"bus-collided-with-divider-11-passengers-injured-kannauj-news-knp6390704193","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस डिवाइडर से टकराई, 11 सवारियां घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस डिवाइडर से टकराई, 11 सवारियां घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालग्राम(कन्नौज)। बिहार से 75 सवारियों को लेकर हरियाणा जा रही स्लीपर बस टायर फटने से अनियंत्रित होकर गुरुवार सुबह पांच बजे डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में 11 सवारियां घायल हुई हैं। प्यासे यात्रियों को समाजसेवी ने पानी के पाउच और बिस्कुट बांटे।
हरियाणा मंडी के आदमपुर निवासी बस चालक मोहन सिंह(35), परिचालक ईशु कुमार(30) बिहार प्रदेश के हसनपुर से 75 सवारियों को लेकर हरियाणा जा रहे थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर थाना तालग्राम के मछैया के पास टायर फटने से स्लीपर बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। झटका लगने से सो रहीं सवारियां दूसरी सीटों पर गिर गईं। इससे चीख-पुकार मच गई। हसनपुर समस्तीपुरा निवासी रनकुश पासवान(20), हसनपुर महोबा निवासी राहुल कुमार (30), राकेश कुमार पासवान (28), विधान निवासी निर्धन कुमार(30), प्रियंका(28), पवन कुमार(24), विवेक कुमार(18), डब्लू कुमार(14), देवरिया निवासी रोहित कुमार(19) अतापुर निवासी संदीप कुमार(17), सहदेव पासवान(30) घायल हो गए।
यूपीडा और एनसीसी कर्मचारियों ने बस को टोला प्लाजा पर खड़ा कराया। भूखे, प्यासे यात्री परेशान रहे। जानकारी पर तालग्राम के युवा समाजसेवी उबैस खान ने सवारियों को पानी के पाउच और बिस्कुट, बच्चों को दूध के पाउच बांटे। दोपहर बाद चार बजे सवारियों को भेजा जा सका।