फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Burning of corn stubble caused fire in 27 bigha crop

Kannauj News: जलाई गई मक्के की पराली से 27 बीघा फसल में लगी आग

Fri, 04 Jul 2025 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Burning of corn stubble caused fire in 27 bigha crop
कन्नौज। सदर तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत गांगेमऊ में गुरुवार की दोपहर किसान ने खेत की मक्के की पराली को जलाने के लिए आग लगा दी। कुछ ही देर बाद आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। हवा के झोंके के साथ आग बढ़ती हुई आसपास खेतों तक पहुंच गई। आग की तेज लपटें देखकर खेतों में काम कर रहे किसानों के बीच हड़कंप मच गया। इस आगजनी में 27 बीघे फसल का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


बड़ी संख्या में किसान आग पर काबू पाने के लिए खेतों की और दौड़े। घास, फूस, पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। दो घंटे की मेहनत के बाद किसानों ने आग पर काबू पाया। इस दौरान किसानों का हजारों रुपये का नुकसान हो गया। गागेमऊ ग्राम पंचायत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निकट स्थित 200 मीटर की दूरी पर स्थित खेतों में दोपहर में किसान ने मक्के की पराली में आग लगा दी। हवा चलने के साथ आग खेत में आगे बढ़ती गई और कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया।
विज्ञापन

आग ने किसान भोलू तिवारी के 18 बीघा, जय प्रकाश तिवारी के चार बीघा, रघुराज सिंह बघेल के पांच बीघा खेत तक पहुंच गई। आग लगने के दौरान ये किसान खेतों में नहीं थे। आसपास के किसानों ने जब खेतों में आग का विकराल रूप देखा तो हड़कंप मच गया। लोगों ने आग लगने की सूचना किसानों तक पहुंचाई। तब आग बुझाने के लिए बड़ी संख्या में किसान मौके पर पहुंचे। आग बुझाने समय किसान सुरेश राठौर खेत में कई जगह गिर गए। इससे वह झुलस गए। किसानों ने काफी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम सदर के निर्देश पर कानूनगो श्रीकृष्ण त्रिपाठी जांच के लिए पहुंचे और किसानों से जानकारी ली। एसडीएम सदर नवनीता राॅय ने कहा कि आग लगने की सूचना जानकारी मिलते ही मौके पर कानूनगो को भेजा गया है। नुकसान का आंकलन कराया जा रहा है। प्रशासनिक स्तर जो किसानों को मदद मिल सकती है, उसके लिए प्रयास किया जाएगा। आग लगने के कारणों की भी जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed