{"_id":"5f9320898ebc3e9c0873de9b","slug":"burned-car-on-expressway-family-saved-narrowly-kannauj-news-knp590294072","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेस-वे पर जली कार, बाल-बाल बचा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेस-वे पर जली कार, बाल-बाल बचा परिवार
विज्ञापन
Burned car on expressway, family saved narrowly
- फोटो : KANNAUJ
तालग्राम(कन्नौज) । आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सुबह चार बजे गाजियाबाद के अपर जिला जज के निजी चालक की कार में शार्ट सर्किट से आग लग गई। चलती कार में आग लगते ही चालक समेत परिवार के लोगों ने भागकर जान बचाई। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। आग लगने से पूरी कार जलकर बर्बाद हो गई।
गाजियाबाद विजय नगर सेक्टर-11 ब्लॉक-सी 68 निवासी सुशील रावत (40) पुत्र राजू प्रसाद ने बताया कि वह गाजियाबाद की अपर जिला जज दीपाली सिंह का निजी कार चालक है। शुक्रवार सुबह करीब चार बजे वह अपनी पत्नी मोनिका आर्या (37), पुत्र हिमांक (04), गोरखपुर थाना कुशीनगर बनसंडवा निवासी दोस्त भूषण प्रसाद (36) पुत्र गुरु प्रसाद के साथ पैतृक गांव नेकामहू भगवंतनगर उन्नाव जा रहा था। थाना तालग्राम के अमोलर चौकी के गांव बिदीपुर्वा और शकरहनी के बीच पहुंचते ही कार में आग लग गई। चालक ने किसी तरह कार को धीमा किया और चलती कार में सभी लोग कूद गए। कार में आग की लपटें देखकर 112 डायल के अनुज कुमार, अभिशेष, लक्ष्मी प्रसाद और दरोगा विनय कुमार मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही दमकल टीम पहुंची और आग बुझाई। आग से जलकर कार बर्बाद हो गई।
प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने दूसरी कार सेे चारों लोगों को वापस गाजियाबाद भेज दिया। बाद में जली कार को क्रेन के सहारे निकवा टोल प्लाजा पर खड़ा कराया गया।