फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Bullies fired and pelted stones at the house, two injured

Kannauj News: दबंगों ने घर में फायरिंग व पथराव किया, दो घायल

Fri, 09 Jun 2023 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Fri, 09 Jun 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Bullies fired and pelted stones at the house, two injured
छिबरामऊ। नगर के मोहल्ला सैय्यदबाड़ा में दबंगों ने देर रात घर में घुसकर फायरिंग व पथराव कर दिया। वारदात में दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपियों ने महिलाओं के साथ छेड़छाड़ कर नकदी व जेवरात भी लूट लिए। पुलिस ने पांच युवकों के खिलाफ नामजद समेत 10 के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला सैय्यदबाड़ा बिरतिया निवासी अयाज ने बताया कि आठ जून की देर रात वह घर पर था। तभी जीशान व असद, हसन, फैज व फैसल चार-पांच साथियों के साथ घर में घुस आए और तमंचे दिखाकर घर की अलमारी में रखी 60 हजार की नकदी, दो लाख रुपये की कीमत के सोने व चांदी के जेवरात निकाल लिए। विरोध करने पर जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर कर दिया। वह बाल-बाल बच गया। उसके भाई फरहान व उवैस के सिर पर तमंचे की बट से हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घर में मौजूद महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की और सामान को भी तोड़फोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने घर पर पथराव भी किया। शोरगुल सुनकर जब मोहल्ले के लोग आ गए तो उक्त लोग फायरिंग करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया और आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। इस संबंध में कोतवाल अजय कुमार पाठक ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed