फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Bullies accused of demolishing house with JCB

Kannauj News: दबंगों पर जेसीबी से मकान गिराने का आरोप

Tue, 28 Mar 2023 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 28 Mar 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Bullies accused of demolishing house with JCB
तिर्वा। जमीन पर कब्जे के इरादे से दबंगों ने रात में मकान पर बुलडोजर चलवाकर उसे गिरवा दिया। आरोप है कि दबंग करीब पांच लाख रुपये का सामान भी लमेट ले गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस को देख दबंग भाग गए। पीड़ित ने एसपी को तहरीर देकर दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बे के सुभाष नगर मोहल्ला निवासी राजीव गुप्ता ने 2020 में मनीपुर्वा गांव में तिर्वा-ठठिया सड़क के किनारे करीब आठ डिस्मिल जमीन खरीदी थी। विक्रेता श्रीराम से बैनामा कराया था। बैनामा के बाद उन्होंने चहारदीवारी के साथ आगे दो बड़े कमरों का निर्माण कर उसमें अपना गोदाम बना लिया। जिस जमीन का बैनामा कराया गया उस जमीन को बेचने वाले का गांव के ही एक व्यक्ति से जमीन का विवाद भी था। जिसका मुकदमा न्यायालय में चल रहा था। आरोप है कि रविवार की रात दबंगों ने बुलडोजर चलाकर बने मकान को ध्वस्त कर दिया। रात में मौके पर जैसे ही पुलिस पहुंची तो दबंग भाग गए।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि दबंगों ने मकान गिराकर उसमें रखे कूलर, पंखा, फ्रीज चोरी करीब पांच लाख का सामान था, उसे भी दंबग उठा ले गए। पीड़ित राजीव गुप्ता ने एसपी को तहरीर देकर दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीओ शिवप्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed