{"_id":"574742d24f1c1b32076909c9","slug":"bulldozers-roared-illegal-possession-dashed","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरजा बुलडोजर, अवैध कब्जे धराशायी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरजा बुलडोजर, अवैध कब्जे धराशायी
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
Updated Fri, 27 May 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
अतिक्र मण हटाओ अभियान के दौरान टीनशेड उखाड़ता बुलडोजर।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिक्रमण हटाओ अभियान के पुलिस की मौजूदगी में पहले दिन मकरंद नगर से लाखन तिराहा तक कब्जे ढहाए गए। कई बार दुकानदारों से अधिकारियों की नोकझोंक हुई। विरोध के बावजूद प्रशासन ने अपना काम जारी रखा। पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत उपजिलाधिकारी सदर सुनील कुमार शुक्ला, पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर अम्बरीष कुमार सिंह भदौरिया, ईओ बीडी भट्ट, सदर कोतवाली प्रभारी सुभाष कुमार दर्जनों उपनिरीक्षकों के अलावा पुलिस पीएसी जवानों के साथ मकरंद नगर तिराहे पर एकत्र हुए।
नगर पालिका के दर्जनों सफाई कर्मचारी ट्रैक्टर-ट्राली व जेसीबी मशीन के साथ पहुंचे। अधिकारियों का आदेश मिलते ही अतिक्रमणकारियों पर बुलडोजर गरजने लगा। दुकानों के आगे पड़ी टीन शेड, छप्पर, लकड़ी व लोहे के खोके हटाएं गए। फुटपाथ पर दुकानें लगाकर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को चेतावनी दी गई।
अतिक्रमण हटाओ अभियान चलता देख कई दुकानदारों ने अतिक्रमण खुद हटा लिया। जिन दुकानदारों ने स्थायी अतिक्रमण कर रखा था। उसे बुलडोजर से गिरा दिया गया। अतिक्रमण से निकलने वाले मलबे को भी नगर पालिका कर्मी उठाकर ट्राली में भर रहे थे। बीच-बीच में दुकानदारों ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों पर दबाव बनाने का प्रयास किया लेकिन कोई दबाव न मानते हुए पुलिस ने सभी अतिक्रमण को धराशायी कर दिया गया।