फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   buddh jayantee par korona sankraman se mukti ke lie praarthana

बुद्ध जयंती पर कोरोना संक्रमण से मुक्ति के लिए प्रार्थना

Fri, 08 May 2020 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
buddh jayantee par korona sankraman se mukti ke lie praarthana
बौद्ध भिक्षु को मास्क सौंपते समाजसेवी सीबी सिंह। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ। भगवान बुद्ध की जयंती सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मनाई गई। अलग-अलग स्थानों पर हुए कार्यक्रमों में बुद्ध के अनुयायिओं ने कोरोना से मुक्ति के लिए प्रार्थना की। लोगों को मास्क बांटे गए।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रामप्रकाश शाक्य ने अटिया कमालपुर स्थित बुद्ध विहार पहुंचकर भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद गांव के लोगों को हाथ से बने मास्क बांटे। अमित शाक्य, उमेश पाल, डॉ. रमेश चंद्र शाक्य, श्रीकृष्ण शाक्य, सागर, पूर्व प्रधान सत्यदेव शाक्य, शिशुपाल शाक्य सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

समाजसेवी सीबी सिंह ने कमालपुर स्थित बुद्ध विहार के भंते बुद्धप्रिय के साथ भगवान बुद्ध के चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने नगर पालिका परिषद के सफाई नायक बंटी के साथ 28 सफाई कर्मियों को मास्क बांटे। आदित्य विक्रम, नंदलाल, बंटी, अनूप वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिल भारतीय शाक्य महासभा के जिलाध्यक्ष और सभासद हरिशरण शाक्य ने जिला संयोजक कुलदीप कुमार के साथ विद्युत उपखंड कार्यालय पहुंचकर विद्युत कर्मियों को अंगवस्त्र, सैनिटाइजर बांटा। मां कालिका देवी मंदिर, पूर्वी बाईपास, सौरिख तिराहा, अस्पताल रोड चौराहे पर पुलिस कर्मियों को खीर का वितरण किया। बृजेश शाक्य, जीतू शाक्य, विमल शाक्य, मनोज कश्यप, पूर्व सभासद मनोज कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed