फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   BTC trainees roared , demanding appointment letters

बीटीसी प्रशिक्षु गरजे, मांगा नियुक्ति पत्र

Tue, 16 Feb 2016 12:04 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Tue, 16 Feb 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
BTC trainees roared , demanding appointment letters

बीटीसी प्रशिक्षुओं ने सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर

विज्ञापन
नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर नियुक्ति पत्र देने की मांग की। एक हफ्ते का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि यदि नियुक्ति पत्र न मिला तो 22 फरवरी से वे लोग अनशन पर बैठ जाएंगे।

प्राथमिक स्कूलों के बीटीसी प्रशिक्षु अमनदीप, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, अजय सिंह, सुरजीत सिंह, रोहित द्विवेदी, अभिषेक यादव, अक्षांश झा, आयुषी, शिव सिंह, विनय यादव ने बताया कि उन लोगों ने बीटीसी प्रशिक्षण उत्तीर्ण करने के बाद टीईटी परीक्षा भी 22 फरवरी 14 को उत्तीर्ण कर ली थी।

25 दिसंबर को नियुक्ति के लिए आवेदन पत्र मांगे गए थे। विज्ञप्ति निकालने के एक वर्ष बाद 28 अक्तूबर 15 को सभी की काउंसिलिंग कराकर नियुक्ति के लिए चयन कर लिया गया, पर अभी तक नियुक्ति पत्र नहीं मिल सका है। इस संबंध में बीएसए कार्यालय में संपर्क करने पर बताया जाता है कि नियुक्ति पत्र देने के लिए उन्हें शासनादेश नहीं मिला है।

कहा कि विज्ञप्ति निकालने के 16 महीने बाद भी नियुक्ति पत्र न मिलने से सभी निराश हैं। इस दौरान चयनित बीटीसी प्रशिक्षुओं ने चेतावनी दी कि यदि 22 फरवरी तक सभी को नियुक्ति पत्र नहीं दिया गया तो वे लोग आमरण अनशन करने के लिए बाध्य होंगे।

इस मौके पर अमित यादव, संतोष यादव, नीरज, नरायन, विपिन, रुचि वर्मा, धर्मेंद्र, सचिन गुप्ता, संदीप पाल, अनुज प्रताप सिंह, राघम त्रिपाठी, विश्वजीत अवस्थी, उदय प्रताप, प्रमोद, अजय और देवव्रत आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed