{"_id":"0b9466d7c06cf53d5e3577cd85bb8e40","slug":"bsa-office-performance-of-teachers-in-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीचरों का बीएसए दफ्तर में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीचरों का बीएसए दफ्तर में प्रदर्शन
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sun, 31 Jan 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसए कार्यालय में शनिवार को टीचरों ने वेतन की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
बीएसए रामकरन यादव को सौंपे मांगपत्र में कहा कि सभी टीचरों की नियुक्ति
सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार नवंबर 15 में सहायक टीचर पद पर हो चुकी है।
तीन महीने व्यतीत होने के बावजूद अभी तक वेतन निर्गत नहीं हुआ, जबकि प्रदेश के लगभग 12 जिलों हाथरस, सीतापुर, लखीमपुर सहित कई अन्य जिलों में वेतन निकाला जा चुका है। कहा कि शिक्षामित्र, गणित, विज्ञान टीचरों का भुगतान दो वेरिफिकेशन पर किया जा रहा, जबकि 72,825 शिक्षक भर्ती के शिक्षकों के साथ भेदभाव किया जा रहा है।
इस बाबत टीईटी मोर्चा हाईकोर्ट में कई जिलों को मिलाकर एक वाद दायर करने जा रहा है। उन्होंने दो वेरिफिकेशन पर वेतन जारी करने की मांग की। इस मौके पर विजय सिंह तोमर, दलवेंद्र सिंह, जया तिवारी, गोपाल गुप्ता, निशा पाल, विनय गुप्ता, विक्रांत आदि मौजूद थे।