फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Brother is shocked by the death of his only sister

Kannauj News: इकलौती बहन की मौत से सदमे में है भाई

Thu, 27 Nov 2025 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Brother is shocked by the death of his only sister
गुरसहायगंज/समधन। ठिठुरती सर्दी से निजात पाने के लिए आग के सहारे बैठे बच्चों को नशे में धुत कार चालक ने मंगलवार की देर रात रौंद दिया। दुर्घटना में जहां भाई ने अपनी बहन को खो दिया। वहीं दो बच्चे अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। पुलिस को बुधवार को कार्रवाई के लिए तहरीर का इंतजार रहा। गमगीन परिजनों ने नम आंखों से बेटी का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की चौकी रामाश्रम के सिंहपुर में देर रात नशे की हालत में कार लेकर आ रहे युवक ने सड़क किनारे आग ताप रहे तीन मासूमों को रौंद दिया था। इस हादसे में 14 वर्षीय रीमा देवी पुत्री रामकेश की मौके पर मौत हो गई थी। उसकी चचेरी बहन 16 वर्षीय नेमादेवी व परिवार का ही 15 वर्षीय अतुल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका इलाज कानपुर व फर्रुखाबाद में चल रहा है।
विज्ञापन

घायल बच्चों की भी हालत गंभीर बताई जा रही है। परिजन ने बताया कि रीमा देवी झूसीनागर के उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा आठ की छात्रा थी। जो इकलौते बड़े भाई शीलू की इकलौती बहन थी। किशोरी की मौत से पिता रामकेश व मां अरुणा देवी गमजदा हैं, जो खेती-बाड़ी व मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव मिलने पर परिजनों ने गंगा तट पर अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे दिन भी नहीं लगा आरोपी चालक का सुराग
घटना के दूसरे दिन भी पुलिस आरोपी कार चालक का पता नहीं लगा सकी। घटना को लेकर कोतवाल अजय अवस्थी ने बताया कि घटना की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर गहनता से आरोपी चालक को तलाश कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कार को पुलिस ने कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed