{"_id":"66a7ff552d26c8499a00ebe4","slug":"brother-in-laws-dead-body-found-hanging-in-brother-in-laws-village-kannauj-news-c-214-1-knj1003-116503-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: जीजा के गांव में साले का फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: जीजा के गांव में साले का फंदे से लटका मिला शव
विज्ञापन
इंदरगढ़। गांव के बाहर खेत में खड़े पेड़ पर गमछे के फंदे से युवक का शव लटकता मिला। युवक की गांव के ही एक युवक के साले के रूप में पहचान हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के विसेनेपुर्वा गांव के बाहर खेत पर खड़े शीशम के पेड़ में गमछे के फंदे से युवक लटकता देखकर ग्रामीणों में सनसनी फैल गई । फंदे से लटकते युवक के शव को ग्रामीणों की भीड़ लग गई। शव की शिनाख्त गांव निवासी सिपाहीलाल के साले बिल्हौर के निबोरी गांव निवासी रवि (25) के रूप में हुई। सिपाही लाल ने बताया की रवि दो महीने से ना तो अपने घर गया और ना ही यहां गांव आया।
वह तिर्वा से दिल्ली जाने वाली स्लीपर बस पर हेल्पर का काम करता था। रविवार की रात को पता नहीं कितने समय आकर खेतों पर पहुंच कर फंदा लगाकर जान दे दिया। थानाध्यक्ष पारुल चौधरी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।