{"_id":"66a801ddcdf7e84e6b073284","slug":"broker-extorted-rs-16000-in-the-name-of-operation-in-medical-college-kannauj-news-c-214-1-knj1005-116485-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन के नाम पर दलाल ने वसूले 16000 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन के नाम पर दलाल ने वसूले 16000 रुपये
विज्ञापन
तिर्वा। मेडिकल कॉलेज में बेहतर व सस्ता इलाज की आस लेकर आने वाले मरीजों की दलाल जेब ढीली कर रहे हैं। सड़क हादसे में घायल एक व्यक्ति से दलाल ने 16000 रुपये ऑपरेशन के नाम पर जमा करा लिए। 750 रुपये ओटी फीस के नाम पर वसूले। इसके बाद डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन किया।
डॉ. भीमराव रामजी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के आर्थो विभाग में दलाल सक्रिय हैं। ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है। पिछले दिनों तहसील क्षेत्र के बछज्जापुर गांव निवासी आशुतोष कुमार (50) सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। भर्ती कराने के बाद डॉक्टरों ने पैर में आए फ्रैक्चर का ऑपरेशन कराने की बात कही।
मरीज ने बताया कि ऑपरेशन के लिए बाहर से करीब दो हजार रुपये का सामान मंगवाया गया। इसके बाद वहां मौजूद एक युवक ने 16000 रुपये नकद जमा करवाए लिए। साथ ही 750 रुपये ओटी फीस के नाम पर जमा कराया। प्राचार्य डॉ. सीपी पाल ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। बाहरी लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इनसेट
मरीजों से मंगाया जाता ऑपरेशन का सामान
बजट की कमी के कारण मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन की सामग्री का अभाव है। जिम्मेदारों का कहना है कि जबसे मेडिकल कॉलेज शुरू हुआ है तबसे वही सालाना बजट मिल रहा है। पहले से लगातार मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। सालाना बजट में कोई बढ़ोतरी न होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है। इसके बावजूद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस कारण ऑपरेशन के लिए जरूरत का सामान बाहर से मंगवाना पड़ रहा है।