{"_id":"5c51ea78bdec22739c3fdd8f","slug":"brick-stones-firing-about-the-measurement-of-land","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन की पैमाइश को लेकर चले ईंट-पत्थर, फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन की पैमाइश को लेकर चले ईंट-पत्थर, फायरिंग
Wed, 30 Jan 2019 11:48 PM IST
gaurav gaurav
kannauj
kannauj
Published by: gaurav gaurav
Updated Wed, 30 Jan 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस बल व अन्य लोग।
- फोटो : amarujala
जमीन की पैमाइश को लेकर वर्तमान प्रधान और पूर्व प्रधान के समर्थकों के बीच बुधवार दोपहर करीब तीन बजे कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई। दोनों पक्षों की ओर से जमकर ईंट-पत्थर चले। हवाई फायरिंग भी की गई। इससे भगदड़ मच गई। करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। विवाद के कारण गुरसहायगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर वाहनों की रफ्तार कुछ देर के लिए थम गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर दोनों पक्ष के लोग भाग निकले। थाना प्रभारी ने दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के कस्बा मलिकपुर निवासी भूरा पुत्र नत्थू दिवाकर ने जमीन की पैमाइश के लिए छिबरामऊ उपजिलाधिकारी को थाना दिवस में शिकायती पत्र दिया था। बुधवार दोपहर एसडीएम के आदेश पर लेखपाल अमित मिश्रा, ज्ञान सिंह, हरिशंकर की टीम ने जमीन की पैमाइश शुरू की। इसी दौरान वर्तमान प्रधान मुख्तरी बेगम का बेटा हबलू और पूर्व प्रधान समीम खां के समर्थक आ गए। समीम खां के समर्थक पैमाइश के पक्ष में थे। हबलू ने इसका विरोध शुरू कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। हाथापाई के बाद दोनों पक्षों ने ईंट-पत्थर चलाने शुरू कर दिए। हवाई फायरिंग भी हुई। घटना होते ही भगदड़ मच गई। पैमाइश को पहुंची टीम भाग निकली। गुरसहायगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर वाहनों की लाइन लग गई।
राजस्व विभाग के लेखपाल एक दुकान में घुस गए। गुरसहायगंज कोतवाली प्रभारी नागेंद्र पाठक फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस को देखकर दोनों पक्ष के लोग भाग निकले। पुलिस ने यातायात बहाल कराया। घटना में वर्तमान प्रधान पक्ष के इरसाद अली (45), खालिद अली (25) पुत्र अजहर अली, मुहीद अली व कमर अली पुत्रगण मजहर अली घायल हो गए। उधर, पूर्व प्रधान पक्ष के यूसुफ अली (46), मीना बेगम (38) पत्नी यूसुफ अली, सोनिया बेगम (30) पत्नी आसिफ अली, मुशीर अली (20) पुत्र समीम खां, चंदू खां (27) समेत करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। गुरसहायगंज कोतवाल नागेंद्र पाठक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।