{"_id":"587d01a44f1c1bdc30efdf71","slug":"braille-ballot-papers-will-be-blind","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेत्रहीनों को मिलेगा ब्रेल लिपि बैलेट पेपर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेत्रहीनों को मिलेगा ब्रेल लिपि बैलेट पेपर
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Mon, 16 Jan 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
elections
- फोटो : DEMO PIC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधान सभा चुनाव में पहली बार चुनाव आयोग ने ब्रेल लिपि बैलेट पेपर का इस्तेमाल करने की व्यवस्था की है। नेत्रहीन मतदाता को ब्रेल लिपि बैलेट पेपर दिया जाएगा। इससे वह बैलेट पेपर को टटोल कर अपने मन मुताबिक प्रत्याशी को मतदान कर सकेंगे। बूथ तक निशक्त आसानी से पहुंच सके इसके लिए प्रत्येक बूथों पर व्हील चेयर की भी व्यवस्था की गई है।
विधान सभा चुनाव में पहली बार निशक्त मतदाताओं को वरिष्ठ नागरिकों की तर्ज पर सूची में शामिल किया गया है। इससे निशक्त मतदाता बिना किसी रुकावट के मतदान कर सकेगा। अधिकतर निशक्त मतदाता असुविधा होने के कारण अपना वोट ही नहीं डालने जाता था। इसके देखते हुए विधान सभा पहली निशक्तों के लिए पहली बार सुविधाएं प्रदान की जा रही है। निशक्त मतदाताओं को मतदान केंद्र पर व्हीलचेयर मुहैया कराई जाएगी।
जिले भर में 10885 निशक्त मतदाता चिह्नित किए गए हैं। इन्हीं संख्या के हिसाब से मतदान केंद्र पर व्हीलचेयर उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही मतदान केंद्र पर रोप वे भी बनाए गए हैं। इस बार निशक्त मतदाताओं को बूथ के बाहर लाइन में नहीं खड़ा होना पड़ेगा। वह सीधे अपना मतदान करने के लिए बूथ के अंदर जा सकेगा। वहीं नेत्रहीन मतदाताओं को ब्रेल लिपि बैलेट पेपर मुहैया कराया जाएगा। साथ ही नेत्रहीन मतदाता को इस बार अके ले ही मतदान करने जाना पड़ेगा। इससे पहले निशक्त मतदाता के साथ एक अन्य साथी ले जाने की अनुमति थी।