{"_id":"5fc293118ebc3e9bda538777","slug":"booth-sthal-par-banegee-kovid-help-desk-kannauj-news-knp5969020166","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूथ स्थल पर बनेगी कोविड हेल्प डेस्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूथ स्थल पर बनेगी कोविड हेल्प डेस्क
विज्ञापन
उमर्दा ब्लाक में बूथ का निरीक्षण करते डीएम राकेश कुमार मिश्र व एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज/तिर्वा। कोरोना काल में जिले में पहली बार शिक्षक-स्नातक एमएलसी का चुनाव एक दिसंबर को होगा। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए हर बूथ पर कोविड हेल्प डेस्क बनेगी। यहां दो कर्मचारियों की ड्यूटी रहेगी। डीएम और एसपी ने मतदान को लेकर इंतजाम देखे।
जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम राकेश कुमार मिश्र ने विधान परिषद आगरा खंड शिक्षक-स्नातक द्विवार्षिक चुनाव के लिए सबसे पहले सदर तहसील के बूथ का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि बिजली, पानी व सफाई के इंतजाम रहें। महिला व पुरुषों के लिए अलग-अलग लाइन निर्धारित की जाए। मतदाताओं को गोले में खड़ा किया जाए। इससे कि सामाजिक दूरी बनी रहे। मतदान से पूर्व सभी मतदाताओं की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके बाद उन्होंने नगर पंचायत तिर्वा में बूथ देखा। डीएम ने कहा कि बिना मास्क के किसी भी व्यक्ति का मतदेय स्थल पर प्रवेश वर्जित रहेगा।
एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि मतदेय स्थल से 100 मीटर की परिधि में किसी भी प्रकार का वाहन नहीं आना चाहिए। 200 मीटर की परिधि में राजनीतिक पार्टियों के टेंट न लगें। निरीक्षण के दौरान एसडीएम गौरव शुक्ला, तिर्वा एसडीएम जयकरन, बीडीओ सरला देवी समेत कई अफसर मौजूद रहे।