फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Bolero's glass broke and removed 40 thousand jewels

बोलेरो का शीशा तोेड़ 40 हजार के जेवर निकाले

Thu, 17 Oct 2019 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Bolero's glass broke and removed 40 thousand jewels
पीड़ितों से जानकारी लेते कोतवाल विनोद मिश्रा। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। भीड़भाड़ वाले स्थान पर खड़ी बोलेरो का शीशा तोड़ कर 40 हजार रुपये कीमत के जेवरों से भरा पर्स चोरों ने पार कर दिया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की।
विज्ञापन

कानपुर नगर जनपद के थाना शिवराजपुर के गांव रामपुर सकरेज निवासी फिरोज खां पुत्र नन्हें खां ने कन्नौज से बोलेरो ली थी। बीमा समाप्त होने पर वह कन्नौज आए थे। यह ठठिया थानाक्षेत्र के गांव निवासी अपनी रिश्तेदार साजिद व उनकी पत्नी सलमा के साथ दोपहर करीब दो बजे तिर्वा रोड धीरा तालाब के निकट ओरियंटल बीमा कंपनी के कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन

बोलेरो कार्यालय के सामने खड़ी कर दी। काम निपटाने के बाद यह लौटे तो बोलेरो का शीशा टूटा था। अंदर रखी पर्स गायब थी। मामले की जानकारी यूपी 100 पुलिस को दी गई। पुलिस ने जांच की तो मामला चोरी का निकला। कुछ देर बाद कोतवाली प्रभारी विनोद मिश्रा भी पहुंच गए। उन्होंने घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सलमा ने बताया कि पर्स में करीब 40 हजार के जेवरों के अलावा अन्य सामान था। सोने की दो अंगूठी, एक जोड़ी पायल, एक जोड़ी चांदी का छल्ला, एटीएम कार्ड, लॉकर की चाबी के अलावा कई कागजात थे। करीब एक घंटे जांच करने के बाद पुलिस ने पीड़ितों से तहरीर मांगी। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed