फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Body of missing teenager found on railway track

Kannauj News: लापता किशोर का शव रेलवे ट्रैक पर मिला

Sun, 17 Nov 2024 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Body of missing teenager found on railway track
तालग्राम/समधन। इंदरगढ़ बाजार के लिए 31 अक्तूबर की दोपहर साइकिल से निकाले किशोर का शव रविवार को गुरसहायगंज कोतवाली कस्बा समधन के पास रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। परिजनों ने किशोर की पहचान की है और अपहरण कर हत्या का आरोप लगाया है। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

थाना तालग्राम ताहपुर निवासी लल्लू सिंह यादव किसान है। बड़ा पुत्र बड़े उर्फ विवेक 31 अक्तूबर की दोपहर साइकिल से निकला था। इसके बाद से नहीं लौटा तब पिता ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। रविवार सुबह साढ़े दस बजे किशोर का शव कोतवाली गुरसहायगंज के समधन के पास रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने विवेक के रूप में किशोर की पहचान की। चचेरे भाई मोहित कुमार ने अपहरण और हत्या का आरोप लगाकर बताया कि 31 अक्तूबर को इंदरगढ़ तिराहे से कुछ लोग बड़े का अपहरण कर दिल्ली ले जा रहे थे।
विज्ञापन

रविवार को मारपीट कर सिर में राड मार कर हत्या कर दी है। दुर्घटना दिखाने के लिए रेलवे लाइन पर फेंक दिया है। चचेरे भाई ने बताया कि पिता किसान हैं। परिवार में विवेक ड़ा था। छोटा भाई प्रिंस (15) और तीन बहनें ममता, प्रीति, शिवानी हैं। मां आशादेवी का रो-रो कर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed