{"_id":"56f18ed24f1c1bfe7ff14d28","slug":"blowing-trolley-31-villages-without-electricity","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राली फुंकने से 31 गांवों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्राली फुंकने से 31 गांवों की बिजली गुल
kannauj, uttar pradesh, india
Updated Tue, 22 Mar 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
फुंकी ट्राली देखते जेई व एसएसओ।
- फोटो : amau ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत उपकेंद्र पर सिकंदरपुर टाउन और हरीनगर की ट्राली फुंक जाने से 31 गांव की बिजली ठप हो गई। अधिकारी आपूर्ति बहाल करने की व्यवस्था में जुटे हैं। उधर विभागीय लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में रोष है। विद्युत उपकेंद्र पर मंगलवार सुबह हरीनगर सिकंदरपुर टाउन से जुड़ी ट्राली फुंक गई।
इससे हरीनगर, धिंगपुर, बलिदासपुर, चंदरपुर, करमुल्लापुर, जगतपुर, नौली, महोई, समेत 31 गांव की आपूर्ति ठप हो गई। जेई रामकुमार यादव और एसएसओ अशोक कुमार ने बताया कि समस्या से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। एक-दो दिन में व्यवस्था बहाल कर दी जाएगी। उधर, बिजली आपूर्ति ठप हो जाने से इन गांवों में जहां पीने के पानी की व्यवस्था चरमा गई, वहीं सिंचाई कार्य भी बाधित हो गया है।
इससे क्षेत्रीय लोगों और किसानों में रोष है। लोगों का कहना है कि विद्युत उपकेंद्र पर लगी मशीनें काफी पुरानी और जीर्णशीर्ण अव्यवस्था में हैं। इनको लेकर कई बार विभागीय अधिकारियों से बदलवाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। उसी का परिणाम है कि उपकेंद्र की ट्राली फुंक गई। उधर जेई की कहना है कि समस्या से अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। शीघ्र ही ट्राली बदल दी जाएगी।