{"_id":"6170647adc887c17ed55f023","slug":"blood-test-of-64-patients-dengue-on-21-typhoid-on-20-kannauj-news-knp659401383","type":"story","status":"publish","title_hn":"64 मरीजों के खून की हुई जांच, 21 को डेंगू, 20 को निकला टाइफाइड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
64 मरीजों के खून की हुई जांच, 21 को डेंगू, 20 को निकला टाइफाइड
विज्ञापन
मरीज के खून का सैंपल दिलवाते पैथोलॉजिस्ट डॉ. जय विजय तिवारी।
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। नगर के सौ शय्या अस्पताल में आने वालों और वार्डों में भर्ती 64 रोगियों के खून की जांच की गई। इनमें 21 में डेंगू के लक्षण मिले। 20 मरीज टाइफाइड से पीड़ित थे। ज्यादातर मरीजों को भर्ती कर लिया गया।
बुधवार को नगर के सौ शय्या अस्पताल में पैथोलॉजिस्ट डॉ. जय विजय तिवारी की देखरेख में यहां भर्ती और आने वाले 64 रोगियों के खून की जांच की गई। विशाल कमल (13), आरती (20), सुमन देवी (30), सुधा देवी (40), सत्येंद्र सिंह (36), अजमेर कुमार (52), कमला देवी (70), रंगोली (25), जयप्रकाश (45), पायल (13), रंजना (19), द्रगपाल (27), कृष्णा (14), अंकित (17), संध्या (25), शिवांशू (12), श्रीचंद्र (60), आशा देवी (40), सिद्धू (08), अनीता (40) व गीतांजलि (31) की रिपोर्ट डेंगू स्क्रीनिंग टेस्ट में पॉजिटिव आई। इसके अलावा 20 मरीजों में टाइफाइड के लक्षण मिले।
मरीजों को अस्पताल की इमरजेंसी, वीआईपी, गायनी, इंडोर (जनरल वार्ड) में भर्ती कर लिया गया। अस्पताल में बुखार के तकरीबन 50 मरीज भर्ती हैं। सीएमएस डॉ. राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि भर्ती मरीजों का लक्षणों के आधार पर उपचार किया जा रहा है।