फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Blood drawn outside OPD; video goes viral.

Kannauj News: ओपीडी के बाहर निकाला ब्लड, वीडियो वायरल

Mon, 05 Oct 2026 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Blood drawn outside OPD; video goes viral.
तिर्वा। राजकीय मेडिकल कॉलेज में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के दावों के बीच सोमवार को ओपीडी परिसर के बाहर एक महिला मरीज का ब्लड सैंपल लेते युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक महिला मरीज का ब्लड सैंपल लेता दिखाई दे रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन


महिला मरीज का सैंपल लेने वाला युवक किसी निजी पैथोलॉजी का बताया जा रहा है। लोगों का आरोप है कि मेडिकल कॉलेज में कई प्रकार की जांच की सुविधा उपलब्ध होने के बावजूद मरीजों को जांच के लिए मना कर दिया जाता है। इसके बाद ओपीडी परिसर के आसपास मौजूद निजी लैब के कर्मचारी मरीजों से संपर्क कर सैंपल लेते हैं। इसके एवज में मरीजों को जांच के लिए अतिरिक्त रकम खर्च करनी पड़ती है।
विज्ञापन

ओपीडी परिसर के बाहर निजी लैब के युवकों द्वारा सैंपल लेने का यह कोई पहला मामला नहीं है। यदि आरोप सही हैं तो सवाल उठता है कि अस्पताल परिसर में निजी लैब से जुड़े लोगों की गतिविधियों पर रोक क्यों नहीं लग पा रही है। खास बात यह है कि वायरल वीडियो में सुरक्षा कर्मी की मौजूदगी भी दिखाई दे रही है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था और जिम्मेदार अधिकारियों की निगरानी पर भी सवाल उठ रहे हैं। मरीजों और तीमारदारों ने मेडिकल प्रशासन से मामले की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कहना है कि सरकारी मेडिकल कॉलेज में जांच की सुविधा होने के बावजूद यदि मरीजों को बाहर से जांच कराने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है तो इसकी निष्पक्ष जांच जरूरी है। सीएमएस डॉ. दिलीप सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed