कन्नौज। सरायमीरा में रामकाज सेवा समिति व गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ की ओर से शनिवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। रेलवे रोड हनुमान मंदिर के पास शिविर में कुल 39 लोगों ने रक्तदान किया।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। एसडीएम सदर गौरव शुक्ला ने फीता काट कर शिविर का उद्घाटन किया। 108 स्वामी प्रकाशानंद ने सेवा कार्य में लगे युवाओं से आह्वान किया कि वह सही रास्ते पर जा रहे हैं। इसी तरह लोगों की सेवा करते रहें। इस अवसर पर विनय पांडेय, उमेश चंद्र मिश्र, लालजी पांडेय, बबलू मिश्रा, भोला वर्मा, मुन्ना भट्ट, गायत्री परिवार के वरिष्ठ सदस्य दिनेश चंद्र दुबे ने संतों को माला व अंगवस्त्र पहना कर स्वागत किया। अन्नू शुक्ला ने भजन प्रस्तुत किया। इस मौके पर उमाकांत शुक्ला, श्वेता मिश्रा, विशाल पांडेय समेत कई लोग मौजूद रहे।
इस मौके पर कल्पना मिश्रा, रामू सैनी, विनय पांडेय, दीपा सिंह, बबलू मिश्रा, आचार्य पवन शुक्ला, नवीन, आशीष मिश्रा, अमित पाठक, गौरव कुमार, विशाल गुप्ता, शिवम कुमार, अभिषेक दीक्षित समेत 39 लोगों ने रक्तदान किया। इस मौके पर ब्लड बैंक के डॉक्टर विभांशु चतुर्वेदी, सुनील पाठक, रमेश पांडेय, अभिषेक प्रजापति, मिथलेश कुमारी, सुमित शाक्य, संदीप कुमार, जैकी मौजूद रहे।