फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   blood bank

रक्तदान करने से नहीं होती दिल की बीमारी

Mon, 21 Oct 2019 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
blood bank
कन्नौज। अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में 22 अक्तूबर को जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित होगा। जिले के लोग कैंप में रक्तदान कर महादानी बन सकते हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के पैथोलाजिस्ट डा.आरडी यादव ने बताया कि अक्सर देखा गया है कि लोग रक्तदान करने से बचते हैं। लोगों में कई तरह की भ्रांतियां हैं, जबकि ऐसा कुछ नहीं है। हर स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। कहा कि जिन लोगों का रक्त गाढ़ा हैं, उनको ब्लड डोनेट जरूर करना चाहिए। इससे शरीर में लिपिड (कोलस्ट्रॉल) नहीं बढ़ता है। दिल की बीमारी नहीं होती है। शरीर में बनने वाला ब्लड 120 दिन काम करता है। इसके बाद दोबारा नया ब्लड बनता है। रक्तदान से तेजी के साथ नए रक्त का संचार होता है। कहा कि 18 से 60 वर्ष की आयु वर्ग के लोग रक्तदान कर सकते हैं। वजन 45 किलो से कम नहीं होना चाहिए। हेमोग्लोबीन 12.05 से कम न हो। पूर्व में यदि रक्तदान किया है तो तीन माह पूरे हो जाने चाहिए, तभी दोबारा रक्तदान कर सकते हैं। सीएमएस डा. यूसी चतुर्वेदी ने कहा कि आपके ब्लड से किसी के जिंदगी में नई मुस्कान लौट सकती है। ऐसे में अमर उजाला के आयोजित शिविर में शामिल होकर जरूर रक्तदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed