फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Blessings and success only on the path of Sunnah

Kannauj News: सुन्नत के रास्ते पर ही बरकत और कामयाबी

Mon, 19 Feb 2024 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Mon, 19 Feb 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Blessings and success only on the path of Sunnah
कन्नौज। शहर के मोहल्ला अजयपाल स्थित मदरसा इस्लामिया अरबिया शम्सुल उलूम में हुई इस्लाही जलसे के दौरान उलेमाओं ने नबी करीम के बताए सुन्नत पर अमल करने की नसीहत दी है। उलेमाओं ने बताया कि नबी की सुन्नत पर चलने में ही कामयाबी है। इस दौरान बच्चों को हर हाल में तालीम दिलवाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

शनिवार की रात इशा की नमाज के बाद मदरसा इस्लामिया अरबिया शम्सुल उलूम में पढ़ने वाले बच्चों का हाफिजा पूरा होना के मद्देनजर दस्तरबंदी और इस्लाही जलसा हुआ। मदरसा के होनहार तालिब इल्म मोहम्मद असद ने कुरआन का हाफिजा कर लिया। इसी के मद्देनजर उलेमाओं की मौजूदगी में उसकी दस्तारबंदी की रस्म अदायगी की गई।
विज्ञापन

हरदोई से आए मौलाना अफजालुर्रहमान और लखनऊ नदवा से आए मौलाना आफताब आलम की की मौजूगी में उसके सिर पर दस्तार बांधी गई। खिताब के दौरान मौलाना अफजालुर्रहमान ने नबी-ए-करीम की सुन्नत पर अमले करने पर जोर दिया। कहा कि नबी की सुन्नत पर चलकर ही दीन और दुनिया दोनों जगह कामयाबी है। इससे इंसान बुराई से बचता है और नेकी की राह पर चलता है। मौलाना आफताब आलम ने इल्म हासिल करने पर जोर दिया। बताया कि कुरआन का हाफिजा करने वाले के वालिदैन को नूर का ताज पहनाया जाएगा, जिसकी रोशनी सूरज से कहीं ज्यादा होगी। ऐसे बच्चे अपने वालिदैन को जन्नत तक ले जाते हैं। कहा कि कुरआन को याद करना परवरदिगार की बहुत बड़ी नेमत है। गोपामऊ से आए कारी मोहम्मद रिजवान फहद ने नातिया कलाम पेश किया। जलसा की निजामत मौलाना फैजान नदवी ने की। हाफिज शकील अहमद और मौलाना दोस्त मोहम्मद भी जलसा में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed